• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जॉइंट टास्क फोर्स की बैठक में आंगनबाड़ी और बच्चों के विकास पर चर्चा

Discussion on Anganwadi and child development in the Joint Task Force meeting - Jaipur News in Hindi

जयपुर,। इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट सर्विस (ICDS) और अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ECCE) की जॉइंट टास्क फोर्स (JTF) की तृतीय बैठक शनिवार को शासन सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। शिक्षा संकुल स्थित माधव सभागार में हुई बैठक में आंगनबाडि़यों के समन्वयन हेतु केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के दिशा निर्देशों के अनुसार राज्य के लिए दिशा निर्देश जारी करने, आंगनबाडि़यों के साथ संयुक्त प्रवेशोत्सव की योजना बनाने, पोषण ट्रैकर व आभा आईडी को ICDS के साथ एकीकृत करने पर चर्चा की गई। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मेंटर शिक्षक, लेडी सुपरवाईजर एवं पीईईओ का संयुक्त प्रशिक्षण, भौतिक रूप से समन्वित आंगनबाड़ी केंद्रों हेतु गुणवत्ता मानक निर्माण, डीआरएम में ईसीसीई एजेंडा को शामिल करना, संस्कृत आंगनबाड़ी केंद्रों को विद्यालयों के साथ समन्वित करना, प्री प्राइमरी मानकों का विकास, आंगनबाड़ी से निकलने वाले बच्चों के प्रमाण पत्र का विद्यारंभ से समन्वय व भौतिक रूप से समन्वित आंगनबाड़ी केंद्रों की राज्य व जिला स्तर पर ईसीसीई की मॉनिटरिंग आदि बिंदुओं पर पर भी चर्चा की गई। शासन सचिव ने अधिकारियों को सभी बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान राज्य बजट 2026-27 में की गई आंगनबाड़ी विकास संबंधित घोषणाओं के क्रियान्वयन की कार्ययोजना भी प्रस्तुत की गई जिस पर शासन सचिव ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में राज्य परियोजना निदेशक व आयुक्त अनुपमा जोरवाल व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Discussion on Anganwadi and child development in the Joint Task Force meeting
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anganwadi in rajasthan, child development in rajasthan, joint task force meeting\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved