• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डिस्कॉम का कई जिलों में सघन विजिलेंस चैकिंग अभियान, अकलेरा में जब्त किए 15 अवैध ट्रांसफार्मर

Discom conducts intensive vigilance checking campaign in several districts; 15 illegal transformers seized in Akalera - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जयपुर विद्युत वितरण निगम ने बकाया राजस्व संग्रहण तथा विद्युत चोरी के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न जिलों में सघन विजिलेंस चैकिंग अभियान संचालित किया है। इसके अन्तर्गत शनिवार को झालावाड़ जिले के अकलेरा उपखंड में विद्युत सुरक्षा तथा निगम राजस्व के लिए हानि का कारण बन रहे अवैध ट्रांसफार्मरों को जब्त किया गया।

इस दौरान एक दर्जन से अधिक गांवों में पुलिस जाब्ते के सहयोग से विद्युत चोरी के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिसमें 15 अवैध ट्रांसफार्मर जब्त किये गये व कई किलोमीटर लम्बी विद्युत लाइन खोली गई। यह ट्रांसफार्मर विभागीय अनुमति के बिना लगाए गए थे, जिससे विद्युत सुरक्षा एवं राजस्व, दोनों को नुकसान हो रहा था। ऑपरेशन ऊर्जा प्रहार के तहत विद्युत निगम और जिला पुलिस के सहयोग से की गई संयुक्त कार्यवाही में वृत्ताधिकारी अकेलरा सहित अकलेरा, घाटोली एवं असनावर थाना प्रभारी मौजूद थे एवं निगम की ओर से करीब एक दर्जन अभियंता सम्मिलित रहे। इसी तरह खैरथल-तिजारा जिले में शुक्रवार को बिजली चोरी के खिलाफ अभियान में 51 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई और 42 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया।
इस अभियान के लिए भिवाड़ी और किशनगढ़ बास के 13 अभियंताओं की टीम गठित की गई थी। बारां जिले में बकाया उपभोक्ताओं से वसूली के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत 21 लाख से अधिक के बिल बकाया होने पर 7 कनेक्शनों के ट्रांसफार्मर उतारने की कार्रवाई की गई। इनमें से 2 कनेक्शनों ने अपनी राशि जमा कराई।
करौली जिले में भी शुक्रवार को विद्युत चोरी के खिलाफ कार्रवाई के अन्तर्गत 370 अवैध केबल जब्त की गईं। इसी तरह बकाया वसूली के लिए भी कार्रवाई की गई। भरतपुर के पहाड़ी में बकाया राशि वसूली के अभियान के अन्तर्गत अवैध ट्रांसफार्मर जब्त किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Discom conducts intensive vigilance checking campaign in several districts; 15 illegal transformers seized in Akalera
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur vidyut vitran nigam jaipur discom, intensive vigilance checking campaign, revenue collection, combat electricity theft, illegal transformers seized, aklera subdivision jhalawar district, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved