• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लद्दाख के दिव्यांग विद्यार्थियों ने राज्यपाल से मुलाकात की

Disabled students from Ladakh met with the Governor. - Jaipur News in Hindi

जयपुर,। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शुक्रवार को लोकभवन में राष्ट्रीय एकता यात्रा के तहत केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के दिव्यांग विद्यार्थियों ने मुलाकात की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और अतिरिक्त मुख्य सचिव कुलदीप रांका भी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने इस दौरान छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए विविधता में एकता की भारत भूमि और लद्दाख से जुड़ी भारतीय संस्कृति के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा विद्यार्थी खूब पढ़ें और माँ भारती का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि लद्दाख कभी भारत का प्रमुख सिल्क मार्ग था। उन्होंने विद्यार्थियों को एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए कार्य करने का आह्वान किया। पूर्व में राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी ने लोकभवन में इस दल का अभिनंदन किया। इससे पहले इस दल के साथ आये मेजर अमित कुमार ने राष्ट्रीय एकता से जुड़ी विद्यार्थियों की यात्रा के बारे में राज्यपाल को जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Disabled students from Ladakh met with the Governor.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ladakh news, rajasthan governor, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved