• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

महानिदेशक पुलिस ने ली सेरेमोनियल परेड की सलामी, देखें तस्वीरें

जयपुर। महानिदेशक पुलिस कपिल गर्ग ने राजस्थान पुलिस दिवस के अवसर पर सोमवार को प्रातः 7.30 बजे राजस्थान पुलिस अकादमी के परेड ग्राउंड में सेरेमोनियल परेड की सलामी ली। उन्होंने राज्य स्तरीय पुलिस दिवस समारोह में डीजीपी डिस्क व राज्य के सर्वश्रेष्ठ प्रथम 3 पुलिस थानों को सम्मानित किया। आईपीएस डॉ.अमृता के नेतृत्व में सेरेमोनियल परेड में 9 प्लाटून सम्मिलित हुई। परेड में हाड़ी रानी बटालियन को प्रथम, आयुक्तालय जयपुर को द्वितीय व चतुर्थ आरएसी को तृतीय घोषित किया गया। गर्ग ने डीजीपी डिस्क पुलिस महानिरीक्षक स्मिता श्रीवास्तव, महानिरीक्षक विशाल बंसल, महानिरीक्षक हवासिंह घुमरिया, उपमहानिरीक्षक ललित माहश्वरी, उपमहानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वश्री आर डी स्वामी, उम्मेद सिंह रघुवंशी, रामकुमार कस्वा,सौरभ कोठारी, राजेश कुमार मील व बजरंग सिंह शेखावत, उप पुलिस अधीक्षक वीरा राम, भंवर सिंह व रामचंद्र मूंड, पुलिस निरीक्षक दिलीप दान, श्रीचंद्र सिंह, महावीर सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक राजेश दुरेजा, इन्द्र राज बरडिया, रामसिंह, सीमा शर्मा, नवरतन धोलिया व दीप सिंह, सहायक उपनिरीक्षक शंकर लाल, कैलाश चंद गुर्जर, लड्डुराम गुर्जर व श्रवण कुमार, कार्यालय अधीक्षक रामकल्याण मीणा,निजी सहायक संदीप कंसल के साथ ही उल्लेखनीय कार्य करने वाले हेड कॉन्स्टेबल, कॉन्स्टेबल सहित पुलिस कर्मियों को प्रदान की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Director General of Police Le Ceremonial Parade Salute
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: director general police kapil garg, rajasthan police day, ceremonial parade salami, jaipur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved