• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर-हिसार के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू, किराया 2300 रुपए

Direct air service started between Jaipur-Hisar, fare 2300 rupees - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान में टूरिस्ट सीजन से पहले जयपुर और हिसार (हरियाणा) के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई है। अलायंस एयरलाइन की यह फ्लाइट सप्ताह में केवल शुक्रवार को ही संचालित होगी। एयरलाइन शेड्यूल के अनुसार जयपुर से उड़ान सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी और दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर हिसार पहुंचेगी। वहीं हिसार से शाम 4 बजकर 35 मिनट पर उड़ान भरकर यह फ्लाइट शाम 6 बजकर 40 मिनट पर जयपुर पहुंचेगी। सड़क मार्ग से जयपुर से हिसार तक पहुंचने में करीब 350 किलोमीटर की दूरी और पांच घंटे से अधिक का समय लगता है। ट्रेन से यह यात्रा और लंबी हो जाती है। अब इस हवाई सेवा से यात्री मात्र एक घंटे में जयपुर से हिसार पहुंच सकेंगे। फ्लाइट का किराया 2300 रुपए तय किया गया है।
इस बीच शुक्रवार सुबह जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। स्पाइसजेट की पुणे जाने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण उड़ान को आखिरी समय में स्थगित कर दिया गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद खामी दूर की गई, जिसके बाद विमान ने पुणे के लिए उड़ान भरी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Direct air service started between Jaipur-Hisar, fare 2300 rupees
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: direct air, service, started, jaipur-hisar, fare, rupees, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved