• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धारीवाल-बरतिया की यारी, जयपुर पर भारी : शहर में जगह-जगह लग रहे जाम

Dhariwal-Bartiya friendship, heavy on Jaipur : jams are being seen in the city - Jaipur News in Hindi

प्रोजेक्ट की ड्राइंग टाइम पर नहीं मिलने से हो रहे प्रोजेक्ट लेट, जेडीए स्टाफ में आक्रोश

जयपुर। नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल और प्रमुख आर्किटेक्ट अनूप बरतरिया की यारी पूरे जयपुर पर भारी पड़ रही है। प्रोजेक्ट समय पर पूरे नहीं होने के कारण जहां शहर की जनता परेशान है। वहीं जेडीए के अफसरों और स्टाफ में भी आक्रोश है। क्योंकि प्रमुख आर्किटेक्ट अनूप बरतिया बार- बार इंजीनियरिंग कार्यों की डिजाइन बदल रहा है। जेडीए इंजीनियरों का कहना है कि बरतरिया के पास सौंदर्यीकरण कार्यों के अलावा इंजीनियरिंग कार्यों को कोई अनुभव नहीं है। जेडीए के अफसरों का कहना है कि धारीवाल जी ने लक्ष्मी मंदिर तिराहे के अंडरपास, जवाहर सर्किल पर गेट, आईपीडी टावर समेत कई प्रोजेक्ट प्रमुख आर्किटेक्ट अनूप बरतरिया को सौंपे हुए। बरतरिया से उन्हें समय पर ड्राइंग नहीं मिलती है। ज्यादा जोर देने पर केवल एक कागज पर स्कैच थमा दिए जाते हैं। इनसे मौके पर प्रॉपर काम होना संभव नहीं होता। इसलिए प्रोजेक्ट लेट हो रहे हैं।
ऊपर से मंत्री धारीवाल सार्वजनिक रूप से जेडीए के इंजीनियरों को ही डांट रहे हैं। कहते हैं जो बरतरिया कहते हैं, वही करो, अपनी अक्ल मत लगाओ। अधिकारियों का यह भी कहना है कि वे अगर बरतरिया को कोई सुझाव देते हैं और वह उन्हें पसंद नहीं आए तो वे धारीवाल जी के पास शिकायत करने पहुंच जाते हैं।
बता दें कि स्वायत्त शासन मंत्री धारीवाल ने कोटा का उदाहरण देते हुए कहा कि वे जयपुर शहर को भी ट्रैफिक सिग्नल फ्री बनाना चाहते हैं ताकि लोगों को कहीं किसी लालबत्ती पर रुकना ना पड़े। इसी कड़ी में टोंक रोड स्थित बी-2 बाइपास और लक्ष्मी मंदिर तिराहे पर अंडरपास और ओवरब्रिज बनाए जा रहे हैं। लेकिन, एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन प्रोजेक्ट्स के बाद सुविधा के बजाय असुविधा ज्यादा होगी। क्योंकि इसके बाद गांधी नगर मोड और रामबाग सर्किल पर ट्रैफिक का इतना भारी दबाव हो जाएगा कि वाहन चालकों को 3-4 बार के बाद ग्रीन लाइट मिल पाएगी।
कहीं जेएलएन मार्ग जैसा हाल ना हो जाएः
बता दें कि इससे पहले एयरपोर्ट से सीधा जुड़ा होने के कारण जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) मार्ग को ट्रैफिक सिग्नल फ्री बनाने की घोषणा की गई थी। दावा किया गया था कि एयरपोर्ट से चलने वाले वाहन चालक को रामबाग तक हर जगह ग्रीन लाइट ही मिलेगी। कहीं जाम नहीं होगा। वास्तविकता यह है कि ओटीएस चौराहे को ही लें तो यहां जाम की समस्या खत्म होने के बजाय बढ़ गई है। बरतरिया के बनाए WTP, गौरव टावर और ज्वैल ऑफ इंडिया की तरफ का ट्रैफिक होने रेलवे ओवर ब्रिज के पास यातायात नियंत्रण के लिए बनाया ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान जेडीए फाइलों में धूल फांक रहा है। यहां हर शनिवार-रविवार शाम के समय ऐसा जाम लगता है कि वाहन चालकों के पसीने आ जाते हैं। इस रोड पर त्रिमूर्ति चौराहा, गणेश मंदिर चौराहा, जेडीए सर्किल, बजाज नगर मोड और होटल क्लार्क आमेर तक कई जगह वाहनों का जाम मिलता है। इधर, जयपुर डेयरी ने सरस काउंटर आगे तक बढ़ा लिया है। इससे ट्रैफिक में और बाधा बढ़ रही है।
नियम-कायदे ताक पर, जीरो सैट बैक पर बना रहे दरवाजाः
यूं तो जेडीए आवासीय और व्यवासायिक तमाम प्रोजेक्टों में सैट-बैक छुड़वाता है। जीरो सैट बैक के निर्माणों को तुरंत ध्वस्त कर दिया जाता है। वहीं जवाहर सर्किल पर एयरपोर्ट की तरफ जीरो सैटबैक पर भारी-भरकम दरवाजे का निर्माण जेडीए द्वारा कराया जा रहा है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक आने वाले दिनों में इस रोड पर एयरपोर्ट और आसपास कई अन्य बड़े प्रोजेक्ट आने के कारण ट्रैफिक का दबाव बढ़ेगा। ऐसे में अगर रोड चौड़ी करनी पड़ी तो इस दरवाजे का क्या होगा, जिस पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि चाहे टोंक रोड के बी-2 बाइपास, लक्ष्मी मंदिर तिराहे के प्रोजेक्ट हों या आईपीडी टावर ये प्रोजेक्ट फेल होने तय हैं। सूत्रों का तो यहां तक दावा है आईपीडी टावर के तो नक्शे ही पास नहीं हुए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dhariwal-Bartiya friendship, heavy on Jaipur : jams are being seen in the city
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, udh minister shanti dhariwal, architect anoop bartariya, \r\nproject delay, completion, city residents, troubled, jda, officers, staff, resentment, design changes, engineering works, beautification works, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved