• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों और पुलिस जवानों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

DGP wishes Diwali to police officers and police personnel - Jaipur News in Hindi

जयपुर। महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में पुलिस मुख्यालय में स्नेह मिलन समारोह में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पुलिस कर्मियों को शुभकामनाएं दी। मिश्रा ने कहा कि हर्ष, उल्लास और उमंग का यह पर्व हमें शांति, सद्भाव, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेश में शान्ति एवं सद्भावना बनाए रखने एवं निर्विघ्न विधानसभा चुनाव के लिए पुलिस कर्मियों से पूर्ण सतर्कता और सद्भावना के साथ अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने का आव्हान किया। मिश्रा ने कहा कि पुलिस कर्मियों ने सदैव अपनी ड्यूटी का पूर्ण निष्ठा एवं कर्त्तव्य परायणता से पालन किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी समस्त पुलिस कर्मी कर्त्तव्य परायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
इस अवसर पर महानिदेशक जेल भूपेंद्र दक, महानिदेशक क़ानून व्यवस्था राजीव शर्मा एवं महानिदेशक प्रशिक्षण जंगा श्रीनिवास राव सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गण, कर्मचारी व पुलिस पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-DGP wishes Diwali to police officers and police personnel
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, director general of police, umesh mishra, congratulated, police officers, employees, police personnel, affectionate meeting ceremony, holy festival, diwali, police headquarters, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved