• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डीजीपी गल्होत्रा ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

DGP Gallhotra best wishes Deepawali - Jaipur News in Hindi

जयपुर। प्रदेश के महानिदेशक पुलिस ओपी गल्होत्रा ने मंगलवार को सुबह पुलिस मुख्यालय में आयोजित दीपावली स्नेह मिलन समारोह में पुलिस विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
गल्होत्रा ने पुलिसकर्मियों को पूरे प्रदेश को अपना परिवार मानते हुए हर्ष और उल्लास के साथ सपरिवार दीपावली मनाने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि दीपावली जैसे पर्वों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
दीपावली स्नेह मिलन समारोह में महानिदेशक पुलिस भूपेंद्र कुमार यादव ,अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार दासोत, एम.एल. लाठर, पंकज कुमार सिंह, बी.एल. सोनी, यू.आर. साहू, के. नरसिम्हाराव, भूपेन्द्र दक, राजीव शर्मा, उमेश मिश्रा, जंगा श्रीनिवास राव, डी.सी. जैन, सौरभ श्रीवास्तव, हेमन्त प्रियदर्षी, गोविन्द गुप्ता, सुनील दत्त समेत जयपुर में पदस्थापित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-DGP Gallhotra best wishes Deepawali
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: director general police op galhotra, rajasthan police, deepawali festival, happy diwali, rajasthan diwali, police diwali, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved