• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डीजीपी अजीत सिंह कल सेवानिवृति पर 35 पुलिस अफसरों को सम्मानित करेंगे

DGP Ajit Singh will honor 35 police officers on retirement tomorrow - Jaipur News in Hindi

जयपुर। महानिदेशक पुलिस अजीत सिंह के सेवानिवृत होने के उपलक्ष्य में गुरूवार 30 नवम्बर को प्रातः 8.10 बजे उनके सम्मान में राजस्थान पुलिस अकादमी परिसर स्थित परेड ग्राउण्ड में एक सेरेमोनियल परेड़ का आयोजन किया जायेगा। इसमेंं राजस्थान पुलिस की 6 टुकड़ियां परेड़ कमाण्डर दीपक यादव, आईपीएस के नेतृत्व में सेन्ट्रल बैण्ड की मधुर स्वर लहरियों के साथ कदम से कदम मिलाकर मार्च पास्ट कर सलामी देंगी।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, कानून एवं व्यवस्था एन.आर.के. रेड्डी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर महानिदेशक पुलिस द्वारा 35 पुलिस अधिकारियाें व कर्मचारियों को उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिये प्रशस्ति डिस्क प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सीआईडी, सीबी, राजस्थान, जयपुर के डॉग स्क्वाड एवं पुलिस के प्रमुख सहयोगी रहे बेल्जियम शेफर्ड नस्ल के 2 श्वानों लीमा व डेल्टा को भी प्रशस्ति डिस्क व प्रशस्ति रोल प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। रेड्डी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जिला सीकर विनीत कुमार राठौड, पुलिस अधीक्षक जिला गंगाानगर हरेन्द्र कुमार महावर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,आरपीए अनुकृति उज्जैनिया, सहायक पुलिस उपायुक्त, बस्सी पुष्पेन्द्र सिंह, सहायक पुलिस उपायुक्त, चाकसू, आयुक्तालय, जयपुर वीर सिंह, पुलिस निरीक्षक जिला झुन्झुनूं मदन लाल कडवासरा, उप निरीक्षक, एसीबी, उदयपुर दिलीप सिंह झाला, उप निरीक्षक, आरपीए महेश कुमार, उप निरीक्षक, आरपीटीसी मंजू चौधरी, प्लाटून कमाण्डर, आरपीए हवा सिंह, सहायक उप निरीक्षक महेश कुमार, हैड कान्सटेबल सर्व राम दयाल व कुन्दन कुमार एवं कान्सटेबल सर्व मो. यूनुस, राजाराम गुर्जर, विश्रामसिंह गुर्जर, अमर सिंह जाट, प्रधान गुर्जर, हरेन्द्र जाखड, शिवराज, मोहन सिंह, सुरेन्द्र कुमार, सन्त कुमार, सुभाष चन्द्र, प्रेम चन्द, झाबरमल, मुकेश कुमार, ओम प्रकाश, जितेन्द्र कुमार, कायमदीन व मोहन लाल तथा कान्सटेबल घुडसवार जितेन्द्र कुमार को पदक प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।
रेड्डी ने बताया कि इनके अतिरिक्त सीआईडी, सीबी, राजस्थान, जयपुर के बेल्जियम शेफर्ड नस्ल के 2 श्वानों लीमा व डेल्टा को एवं उनके हैण्डलर सर्व कैलाश चन्द व कमलेश को महानिदेशक पुलिस सम्मानित करेंगे। उन्होंने बताया कि डॉग स्क्वायड शो में श्वान लीमा व डेल्टा ने एजिलिटी कार्य, जम्प, हर्डल सामूहिक परेड में सराहनीय कार्य किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-DGP Ajit Singh will honor 35 police officers on retirement tomorrow
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, jaipur news, dgp rajasthan ajeet singh retirement tomorrow, will honor 35 police officers, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved