• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान के तीन करोड़ से अधिक बच्चों को खिलाई जायेगी कृमि नाशक दवाई

Deworming medicine will be given to more than three crore children of Rajasthan - Jaipur News in Hindi

जयपुर,। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत प्रदेश में 4 सितम्बर को कृमि मुक्ति दिवस आयोजित कर 1 से 19 साल तक की उम्र के लगभग 3 करोड़ 33 लाख लक्षित बच्चों और किशोर-किशोरियों को कृमि नाशक दवाई खिलाई जायेगी। पेट में कीड़े (कृमि) से निजात दिलाने वाली यह दवा सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूलों, मदरसों, कॉलेज, प्रशिक्षण संस्थानों में विद्यार्थिेंयों को और गैर-स्कूली बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर निःशुल्क खिलाई जायेगी।

मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने सोमवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग बैठक में इस कार्यक्रम के प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक जानकारियां दीं एवं तैयारियों हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्हांेने बताया बच्चों के पेट में कृमि संक्रमण एक आम संक्रमण है जिसके कारण से पेट की आंतों में कृमि उत्पन्न होने से शरीर के पोषक तत्वों को वह खा जाते हैं और इसके कारण खून की कमी और कुपोषण के साथ ही बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बताया कि सभी लाभार्थी बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है। डॉ. सोनी ने महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग और स्वयंसेवी संस्थानों के सहयोग से सम्पूर्ण प्रदेश में सभी लाभार्थी बच्चों को कृमि नाशक दवा ‘एलबेंडाजोल‘ खिलाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया मॉप-अप राउंड 11 सितम्बर को आयोजित कर पहले दिन दवा खाने से छूट गये बच्चों को दवा खिलाई जा सकेगी। उन्हांेने बताया अधिकारियों को जिलों में बैठक आयोजित कर स्थानीय प्रबंधन सुनिश्चित करने, दवा उपलब्धता सुनिश्चित करने और व्यापक प्रचार-प्रसार गतिविधियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।
निदेशक आरसीएच डॉ. लोकेश चतुर्वेदी व परियोजना निदेशक शिशु स्वास्थ्य डॉ. प्रदीप चौधरी ने कृमि नियंत्रण से संबंधित आवश्यक तकनीकी जानकारियां दी। बैठक में सभी जिलों के सीएमएचओ, अतिरिक्त सीएमएचओ, आरसीएचओ, ब्लॉक सीएमएचओ सहित शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग, डेवलपमेंट पार्टनर एविडेन्स एक्शन के अधिकारीगण मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Deworming medicine will be given to more than three crore children of Rajasthan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: children of rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved