• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विकसित भारत युवा संसद : जोधपुर की दर्शना राजपुरोहित बनीं राजस्थान की विजेता, अब दिल्ली के संसद भवन में गूंजेगी प्रदेश की आवाज

Developed India Youth Parliament : Jodhpur Darshana Rajpurohit wins Rajasthan Youth Parliament - Jaipur News in Hindi

जयपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के 'माय भारत राजस्थान' द्वारा आयोजित "राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026" के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित इस गरिमामय स्पर्धा में जोधपुर की दर्शना राजपुरोहित ने अपने ओजस्वी संबोधन और तार्किक कौशल के दम पर प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व प्रतियोगिता में सवाई माधोपुर की रेणुका जांगिड़ द्वितीय और जोधपुर की राजबाला तृतीय स्थान पर रहीं। ये तीनों विजेता अब नई दिल्ली स्थित संसद भवन में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय युवा संसद में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी।
प्रतियोगिता का विषय और प्रतिभागी
राजस्थान के सभी 41 जिलों से चुनकर आए 205 युवा प्रतिनिधियों ने "केंद्रीय बजट 2026: विकसित भारत 2047 की ओर भारतीय युवाओं के मार्ग को सुदृढ़ बनाना" विषय पर अपने विचार रखे। इस उच्च स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शामिल रहे-डॉ. सोमेश कुमार (इतिहास प्रोफेसर), डॉ. अमर नाथ अग्रवाल (वाणिज्य प्रोफेसर), कैलाश पहाड़िया (सचिव, राजस्थान युवा बोर्ड), डॉ. कृष्ण कुमार कुमावत (राज्य समन्वयक, युवा कौशल विकास), श्रीमती हेमलता मंगलानी (अर्थशास्त्र प्रोफेसर), निर्णायक मंडल के महत्वपूर्ण सुझाव परिणामों की घोषणा से पूर्व निर्णायकों ने प्रतिभागियों को भविष्य के लिए 'गुरुमंत्र' दिए।
तथ्य और संवेदनशीलता : कैलाश पहाड़िया ने कहा कि एक कुशल वक्ता वही है जो डेटा प्रस्तुत करने के साथ-साथ आम जन की भावनाओं को भी स्वर दे सके।
मौलिकता पर जोर : डॉ. कृष्ण कुमार कुमावत ने विषय सामग्री को मौलिक रखने की सलाह दी, वहीं श्रीमती हेमलता मंगलानी ने बजट के तकनीकी पहलुओं पर गहराई से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने युवाओं की सक्रिय भागीदारी को लोकतंत्र की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी क्षमता बढ़ानी होगी और अपनी काबिलियत के बल पर राष्ट्रनिर्माण में योगदान देना होगा।
शासन सचिव डॉ. नीरज के. पवन ने भी युवाओं की मौलिक सोच की सराहना की। समापन समारोह में सभी 205 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक एस.पी. भटनागर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Developed India Youth Parliament : Jodhpur Darshana Rajpurohit wins Rajasthan Youth Parliament
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: viksit bharat yuva sansad 2026, darshana rajpurohit jodhpur, jaipur news, rajyavardhan rathore, my bharat rajasthan, national youth parliament, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved