जयपुर/नई दिल्ली। प्राकृतिक आपदाओं का तत्परता से मुकाबला करने के लिए राजस्थान जैसे रेगिस्तानी प्रदेश को अधिकाधिक केंद्रीय मदद की जरूरत है। साथ ही नियमो में शिथिलता देते हुए सभी प्रकार की फसलों और प्राकृतिक आपदाओं को आपदा राहत मापदडों में शामिल करते हुए प्रभावितों को समय पर तत्काल मदद का मेकेनिज्म लागू करना चाहिए। ये कहना है राजस्थान के गृह और आपदा प्रबंधन मंत्री गुलाबचंद कटारिया का। वे सोमवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय आपदा न्युनीकरण की बैठक में बोल रहे थे। बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजूजू सहित विभिन्न प्रदेशों के आपदा राहत मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope