• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री एवं सांसदों के साथ गांव चलो अभियान सहित अन्य आगामी कार्यक्रमों पर हुई विस्तारपूर्वक चर्चा : सीपी जोशी

Detailed discussion on other upcoming programs including Gaon Chalo campaign with Chief Minister and MPs: CP Joshi - Jaipur News in Hindi

-प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की अध्यक्षता में भाजपा सांसदों की हुई बैठक, मुख्यमंत्री की रही गरीमामयी उपस्थिति जयपुर। नई दिल्ली स्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के आवास पर उनकी अध्यक्षता और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदेश भाजपा सांसदों की बैठक हुई। बैठक में गांव चलों अभियान सहित अन्य आगामी अभियानों एवं कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई साथ ही प्रदेश में डबल इंजन की सरकार द्वारा किस प्रकार विकास के और नए आयाम स्थापित किए जा सकते है, इस दिशा में भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन लाल मेघवाल एवं कैलाश चौधरी सहित भाजपा सांसद उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा में संगठनात्मक कार्यक्रम और बैठकें नियमित चलने वाली प्रक्रिया है। भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा सेवा कार्य और रचनात्मक कार्य करने के साथ ही मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गरीब तक पहुंचाने के लिए सेतु का काम करता है। देश में जब कोविड संकट आया तब भी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता सेवा कार्यों में जुटे थे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसके पास दूरदर्शी और मजबूत नेतृत्व है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार मजबूत बन रहा है। मोदी सरकार के दस साल बेमिसाल रहें है, इन दस सालों में हाईवे, रेलवे, हवाई अड्डे, ग्रामीण एवं शहरी विकास, संचार, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसानो की उन्नति सहित हर क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुए है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की दशा और दिशा बदली है। उनका कहना है कि जिन्होंने देश को लूटा है उनको लौटाना ही पडेगा, दुनिया में दो-दो युद्ध और सौ साल में आए सबसे बडे संकट के बावजूद हमारी सरकार ने महंगाई को लगातार नियंत्रण में रखा है, आज देश में कितना बड़ा बदलाव आया है, यह इससे समझा जा सकता है कि घर में मुखिया की जगह माताओं-बहनों ने ले ली है। सीपी जोशी ने कहा वोट से परे रहते हुए मोदी जी ने उनकी सुनी जिन्हें पहले कोई पूछता तक नहीं था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Detailed discussion on other upcoming programs including Gaon Chalo campaign with Chief Minister and MPs: CP Joshi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, new delhi, bjp state president, cp joshi, chief minister, bhajanlal sharma\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved