• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने लाडनूं में 'विकसित भारत-जन सेवा अभियान' शिविर का किया निरीक्षण, महिला लाभार्थियों को बांटे लाभ

Deputy Chief Minister Diya Kumari inspects Viksit Bharat-Jan Seva Abhiyan camp in Ladnun; distributes benefits to women beneficiaries - Jaipur News in Hindi

जयपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी बुधवार को डीडवाना-कुचामन जिले के लाडनूं दौरे पर रहीं। इस दौरान उन्होंने पंचायत समिति परिसर में आयोजित 'विकसित भारत-जन सेवा अभियान' के तहत आयोजित विशेष शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में आमजन को मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर के दौरान उप मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देते हुए पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन एवं मंगला पशु बीमा योजना के लाभार्थियों को लाभ प्रदान किए। उन्होंने पात्र महिलाओं को योजनाओं के तहत स्वीकृति पत्र सौंपे और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में संवाद कर लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने का कार्य कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य किये जा रहे हैं ताकि हर गांव और ढाणी को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में आने वाले किसी भी व्यक्ति को परेशानी न हो और उनकी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Deputy Chief Minister Diya Kumari inspects Viksit Bharat-Jan Seva Abhiyan camp in Ladnun; distributes benefits to women beneficiaries
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: diya kumari, ladnun, rajasthan government, viksit bharat jan seva abhiyan, women empowerment, pm awas yojana, swachh bharat mission, mangla pashu bima yojana, rural development, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved