• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल 2026 का उद्घाटन

Deputy Chief Minister Diya Kumari inaugurated the Jaipur Architecture Festival 2026. - Jaipur News in Hindi

जयपुर। इंडिया स्टोन मार्ट 2026 के दूसरे दिन जयपुर एग्ज़ीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC), सीतापुरा में जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान की स्थापत्य विरासत, पत्थर उद्योग और शिल्प परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाने वाला आयोजन बताया। उन्होंने कहा कि चाहे अयोध्या का राम मंदिर हो, अक्षरधाम हो, ऐतिहासिक स्मारक हों, धार्मिक स्थल हों या विश्व के प्रतिष्ठित होटल और इमारतें—यदि ध्यान से देखा जाए तो इनमें उपयोग हुआ पत्थर प्रायः राजस्थान का ही होता है। यह प्रदेश के लिए अत्यंत गौरव की बात है कि यहां की माटी और पत्थर का योगदान पूरी दुनिया में दिखाई देता है। मुग्धा कन्वेंशन हॉल में आयोजित उद्घाटन समारोह में दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई। इस अवसर पर देश–विदेश के प्रख्यात आर्किटेक्ट्स, नीति-निर्माता, उद्योग प्रतिनिधि और संस्थागत संगठनों से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी मंचासीन रहे।
दिया कुमारी का संबोधन
मंच से संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि इतने बड़े और प्रतिष्ठित आर्किटेक्ट्स को एक मंच पर सम्मानित करना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने लघु उद्योग भारती का आभार जताते हुए कहा कि इस भव्य आयोजन में उन्हें आमंत्रित किया गया, जिसके लिए वे आयोजकों की आभारी हैं। शिल्पग्राम पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे–छोटे कारीगरों और हैंडीक्राफ्ट से जुड़े शिल्पकारों को इतना बड़ा मंच और स्थान देना एक सराहनीय पहल है। इससे कारीगरों, छात्रों और युवाओं को न केवल सीखने का अवसर मिलेगा, बल्कि निर्यातकों को भी नए अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन आने वाले वर्षों में और भी व्यापक स्वरूप ले सकता है और भविष्य में इसे चार दिनों के बजाय अधिक अवधि तक आयोजित किया जाना चाहिए। उन्होंने “विकास भी और विरासत भी” की सोच को आगे बढ़ाते हुए पारंपरिक स्थापत्य और आधुनिक आर्किटेक्चर के समन्वय पर ज़ोर दिया।
जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल 2026 के उद्घाटन अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि यह आयोजन राजस्थान के हैंडीक्राफ्ट, हस्तशिल्प और मार्बल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए एक बड़ा अवसर है। उन्होंने कहा कि राजस्थान हैंडीक्राफ्ट्स का घर है और इस क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे मंचों की बेहद आवश्यकता है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक ऐसा विशेष क्षेत्र है, जिस पर अभी और अधिक काम करने की जरूरत है।
दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के “विकास भी और विरासत भी” के मंत्र को ध्यान में रखते हुए पुरानी ऐतिहासिक इमारतों में मौजूद स्थापत्य और डिज़ाइन को नई इमारतों में अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि आने वाले वर्षों में इस तरह के आयोजनों को चार दिनों तक सीमित रखने के बजाय दस दिनों तक आयोजित किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें।
उन्होंने कहा कि जयपुर वैसे भी आर्किटेक्चर के लिए जाना जाता है और यह दुनिया की पहली प्लांड सिटी है। हम ऐसे शहर से जुड़े हैं, जिसका विश्व वास्तुकला में एक विशेष स्थान है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देश ही नहीं, बल्कि दुनिया की कई ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित इमारतों में राजस्थान का पत्थर उपयोग में लिया गया है, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
दिया कुमारी ने कहा कि इस फेस्टिवल में वर्ल्ड ऑफ आर्किटेक्ट्स के दिग्गज मौजूद हैं और उन्हें इन सभी को सम्मानित करने का अवसर मिला, जिसे वे अपने लिए गर्व का क्षण मानती हैं। उन्होंने प्रदर्शनी को भव्य बताते हुए कहा कि बड़े पंडाल, शानदार स्टॉल और छात्रों द्वारा तैयार किए गए मॉडल्स इस आयोजन की खास पहचान हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Deputy Chief Minister Diya Kumari inaugurated the Jaipur Architecture Festival 2026.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deputy chief minister diya kumari, jaipur architecture festival 2026, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved