• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Deputy Chief Minister Diya Kumari boosted the morale of the players. - Jaipur News in Hindi

जयपुर । पिंकसिटी के विद्याधर नगर फुटबॉल स्टेडियम में आज इंडियन फुटबॉल लीग के पहले होम ग्राउंड मैच का आयोजन किया गया। यह मुकाबला राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब और नामधारी फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छा आयोजन है और इसके लिए सभी आयोजकों को बधाई दी जानी चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी पूरी ताकत और पूरे मन से मैच खेलें। उन्होंने कहा कि अगर इसी भावना के साथ खेला जाएगा तो निश्चित रूप से अच्छे परिणाम भी देखने को मिलेंगे। साथ ही उन्होंने विजेता टीम को अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक राम प्रसाद , राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के चेयरमैन के. के. टाक , आरयूएफसी की एमडी रोशनी टाक , युवा मामले एवं खेल विभाग के सचिव नीरज के पवन जी और सीजीएसटी कमिश्नर सुमित कुमार यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Deputy Chief Minister Diya Kumari boosted the morale of the players.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deputy chief minister diya kumari, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved