• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मनोविज्ञान विभाग द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर फ्लैश मॉब का आयोजन

Department of Psychology Organizes Flash Mob to Mark World Mental Health Day - Jaipur News in Hindi

जयपुर। कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के मनोविज्ञान विभाग द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर फ्लैश मॉब का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा भावनात्मक कल्याण और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर 100 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल एवं डॉ. रश्मि चतुर्वेदी ने अपने प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक विचारों से छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने अच्छे मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, भावनात्मक संतुलन तथा स्वयं की देखभाल को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शुचि चौधरी एवं प्राध्यापिका सुश्री सोना मिश्रा, सुश्री जेनिस हाशमी एवं काउंसलर सुश्री शुभि शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष डॉ. शुचि चौधरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। सभी के सहयोग एवं छात्राओं की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Department of Psychology Organizes Flash Mob to Mark World Mental Health Day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: department of psychology, organizes, flash mob, mark, world mental health day, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved