• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान में घने कोहरे का कहर, नदी में पलटीं कारें, दो दिन शीतलहर की चेतावनी

Dense Fog Wreaks Havoc in Rajasthan, Cars Plunge into River, Cold Wave Warning for Two Days - Jaipur News in Hindi

जयपुर | राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से उत्तरी हवाएं कमजोर पड़ गई हैं, जिससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, इसके साथ ही राज्य के कई जिलों में घने कोहरे का असर तेज हो गया है। अलवर, धौलपुर सहित अनेक इलाकों में सुबह और रात के समय दृश्यता काफी कम हो गई है।

मौसम विभाग ने 22 और 23 दिसंबर को प्रदेश के 10 जिलों में घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इसी बीच शुक्रवार देर रात धौलपुर जिले में घने कोहरे के कारण बड़ा हादसा हो गया। धौलपुर के टिहरी का गांव क्षेत्र में दो कारें अनियंत्रित होकर पार्वती नदी में जा गिरीं। राहत एवं बचाव कार्य के बाद वाहनों को बाहर निकाला गया। विभाग के अनुसार क्रिसमस के बाद प्रदेश में सर्दी का असर और तेज होने की संभावना है। 24 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विजिबिलिटी घटने से ट्रैफिक प्रभावित
शनिवार सुबह शेखावाटी क्षेत्र और भरतपुर संभाग में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी में कमी आई। इसका असर स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे पर देखने को मिला, जहां सुबह के समय ट्रैफिक अपेक्षाकृत कम रहा। कोहरे का सबसे अधिक असर धौलपुर और भरतपुर जिलों में दर्ज किया गया।
सुबह-शाम चल रही सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन भी बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में सर्दी और तेज हो सकती है।
भिवाड़ी की हवा फिर जहरीली
राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण का असर राजस्थान के कई इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। भिवाड़ी में शनिवार सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया, जो खतरनाक श्रेणी में आता है। इसके अलावा जयपुर, बीकानेर, टोंक, चूरू और जोधपुर में भी AQI स्तर 200 से ऊपर बना हुआ है।
मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों को कोहरे में सावधानी से वाहन चलाने और प्रदूषण के दौरान स्वास्थ्य संबंधी एहतियात बरतने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dense Fog Wreaks Havoc in Rajasthan, Cars Plunge into River, Cold Wave Warning for Two Days
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dense fog, wreaks havoc, rajasthan, cars plunge, into river, cold wave, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved