• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान में कोहरे की चादर, सर्द हवाओं का कहर; भीलवाड़ा में ट्रक से टकराई बोलेरो

Dense Fog and Cold Winds Grip Rajasthan; Bolero Collides with Truck in Bhilwara - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान में सर्दी ने पूरे जोर पकड़ लिया है। शनिवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। कहीं ओस की मोटी परत जमी तो कहीं बर्फीली हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। कोहरे की वजह से भीलवाड़ा जिले में बड़ा सड़क हादसा भी हो गया।

भीलवाड़ा के मांडल क्षेत्र में घने कोहरे के कारण बिजली विभाग की बोलेरो आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे के समय विजिबिलिटी महज 20 मीटर रह गई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में बिजली विभाग के दो कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें पुलिस की मदद से वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ देर तक रेलवे ब्रिज पर यातायात भी बाधित रहा। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते राजस्थान के उत्तर-पूर्वी जिलों में सर्दी का असर तेज हो गया है। सीकर, झुंझुनूं और आसपास के इलाकों में सुबह ओस जमी रही, वहीं सीकर में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शुक्रवार को करौली में सबसे ज्यादा ठंड रही, जहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री और फतेहपुर में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अलवर में भी हल्का कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा। सिरोही में दिन का अधिकतम तापमान भी सिर्फ 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन सर्दी का असर इसी तरह बना रहेगा। ठंडी हवाओं के चलते धूप में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है।
राज्यभर में बढ़ती ठंड और कोहरे ने एक बार फिर सावधानी बरतने की चेतावनी दे दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dense Fog and Cold Winds Grip Rajasthan; Bolero Collides with Truck in Bhilwara
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dense fog, cold winds, grip rajasthan, bolero collides, truck, bhilwara, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved