• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नदियों को जोड़ने की मांग को लेकर 6 मई को होगा धरना प्रदर्शन: भारतीय किसान संघ

Demonstration will be held on May 6 to demand linking of rivers Bharatiya Kisan Sangh - Jaipur News in Hindi

जयपुर । भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को 6 मई को जयपुर में दिए जा रहे धरना प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेकर एक नया इतिहास रचना चाहिए। यह बात रविवार को भारतीय किसान संघ के जयपुर के प्रान्तमहामंत्री डॉ. साँवरमल सोलेट ने किसान संघ की जयपुर जिले की हुई बैठक में मुख्य अतिथि पद से सम्बोधित करते कही। सोलेट ने बताया कि भारतीय किसान संघ के तहसीलो और गांव कमेटियों के कार्यकर्ता जयपुर में 6 मई को विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए सभी संभाग और जिले के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां बांटी गई है । इसके लिए पदाधिकारी गांव गांव में जाकर नदियों को जोडने को लेकर किसानों में जन जागरण फैलाने का का कार्य करेंगे। गांवों में किसानों को जागरूक करने के लिए पर्चे भी बांटे जाएंगे। किसान संघ सरकार से मांग करता है कि राजस्थान पूर्व नहर परियोजना घोषित कर तुरंत योजना की पूरी करवाई जाए। यमुना नदी से अभी राजस्थान को 1. 119 बीसीएम पानी मिलता है । उस पानी की मांत्रा बढ़ाई जाए और इस योजना में जयपुर जिले का नाम भी शामिल किया जाए । इस पानी को जिले के सूखे बांधों में डाले जाए। हम केंद्र व राज्य सरकार से दोनों से मांग करते हैं कि जयपुर जिले के किसानों की जल समस्या का निदान करने के लिए सरकार जगाने के लिए जयपुर में 6 मई को बडा प्रदर्शन करेंगे।

बैठक में किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष कालू बागडा, प्रदेश उपाध्यक्ष छोगालाल, जिला अध्यक्ष शैतान सेरावत, उपाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, बौदू माण्ड्या,जिला मंत्री लक्ष्मी नारायण यादव, विद्युत प्रमुख बौदू निठारवाल, जिला जल संरक्षण प्रमुख प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष भगवान बिजानिया आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Demonstration will be held on May 6 to demand linking of rivers Bharatiya Kisan Sangh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: demonstration will be held on may 6 to demand linking of rivers, bharatiya kisan sangh, demonstration, rivers, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved