• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्ट्रीट लाइट टेंडर में हुए भ्रष्टाचार की जाँच की मांग, समृद्ध भारत अभियान के निदेशक ने संभागीय आयुक्त को लिखा पत्र

Demanding an investigation into corruption in the street light tender, the Director of the Samruddha Bharat Abhiyan wrote to the Divisional Commissioner. - Jaipur News in Hindi

भरतपुर। नगर निगम द्वारा शहर में 6 करोड़ रुपये की लागत से लगाई जाने वाली स्ट्रीट लाइट के टेंडर में हुए भ्रष्टाचार की जाँच एवं दोषियों के खिलाफ कार्रवाही कराने के लिए समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता ने संभागीय आयुक्त को पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है कि स्वायतशासी संस्था में हो रहे इस तरह के भ्रष्टाचार से लोगों में नकारात्मक सोच बनने लगी है। गुप्ता द्वारा लिखे पत्र में कहा है कि स्ट्रीट लाइट के टेंडर में अपनी चहेती फर्म को लाभ पहुँचाने के लिए नियमों को दरकिनार दिया गया । इस भ्रष्टाचार के उजागर होने के बाद भी जिम्मेदारों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई। पत्र में यह भी कहा है कि निगम द्वारा किये गए अन्य विभागीय कार्यों की जाँच भी कराई जाए तो निगम में हो रहे भ्रष्टाचारों की परतें भी खुल सकती हैं। इसी प्रकार गोलमोल बगीची के पास स्थित कुंडे की जीर्णोद्धार पर करीब 5 करोड़ रुपये व्यय किये गए लेकिन कुंडे को देखने से नहीं लगता है कि इस का जीर्णोद्धार नियमानुसार व तकमीना के अनुसार हुआ है। कुंडे के चारों तरफ किया गया कार्य क्षतिग्रस्त हो चुका है तथा चारदीवारी भी जीर्णशीर्ष होकर गिरने लगी है। पत्र में आग्रह किया है कि निगम व बी डी ए ने शहर के विकास के लिए एक हजार करोड़ रुपये का ऋण ले रखा है, यदि इस ऋण की राशि से कराए जा रहे कार्यों में भ्रष्टाचार होता है तो भरतपुरवासियों में दोनों संस्थाओं के प्रति नकारात्मक सोच बनतीजा रही है , जिसकी जाँच करा कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाही करायें ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Demanding an investigation into corruption in the street light tender, the Director of the Samruddha Bharat Abhiyan wrote to the Divisional Commissioner.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur municipal corporation, street lights, corruption, samriddh bharat abhiyan, director sitaram gupta, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved