• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरकारी कर्मचारियों की मांग, शासन सचिवालय होकर चलाई जाएं लो-फ्लोर बसें

Demand of government employees, low-floor buses should be run through Government Secretariat - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ ने नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा को एख ज्ञापन देकर शासन सचिवालय होकर लो फ्लोर बसें चलाए जाने और उनका ठहराव कराए जाने की मांग की है। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सीताराम चौधरी ने बताया कि सचिवालय के सैंकड़ों कर्मचारी रोजाना घर से सचिवालय तक आने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सहारा लेते हैं। उन्हें सचिवालय से निकटवर्ती बस स्टॉप जैसे रामबाग सर्किल, नारायण सिंह सर्किल और बाईस गोदाम तक आने -जाने के लिए ऑटो, ई रिक्शा अथवा कैब करने पड़ते हैं। इससे समय औऱ धन दोनों की बर्बादी होती है। मानसिक दबाव रहने से सरकारी कामकाज भी प्रभावित होता है। चौधरी ने बताया कि शासन सचिवालय के आगे और पीछे से लो फ्लोर बसें मिलने से राज्य कर्मचारियों को काफी सुविधा होगी। वे बिना किसी दबाव के सचिवालय में पूरे समय तन्मयता से अधिक काम कर सकेंगे। इसलिए सुबह 9.15 से 9.45 और शाम को 5.45 बजे से 6.15 बजे तक कम से कम 2-2 बसों का ठहराव जरूर करना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Demand of government employees, low-floor buses should be run through Government Secretariat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, rajasthan secretariat employees union, memorandum, \r\nurban development housing, autonomous government, minister, \r\njhabar singh kharra, low floor buses, government secretariat, \r\ndemands, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved