जयपुर। राजस्थान सरकार के वित्त विभाग, भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग एवं नीति आयोग के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को जयपुर स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) विषय पर एक दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों सहित एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) के प्रतिनिधियों तथा देश के विभिन्न राज्यों से आए वरिष्ठ अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। उद्घाटन सत्र में भारत सरकार के आर्थिक कार्य विभाग के अवसंरचना वित्त सचिवालय की संयुक्त सचिव लाया मादुरी, राजस्थान सरकार के वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया, शासन सचिव वित्त (व्यय) डॉ टीना सोनी, शासन सचिव (राजस्व) कुमार पाल गौतम, विशिष्ट सचिव (बजट) शिवांगी स्वर्णकार तथा भारत सरकार के आर्थिक कार्य विभाग के निदेशक राहुल सिंह एवं उप सचिव जय पाटिल मंच पर उपस्थित रहे।
पीपीपी मॉडल ने देश में आधारभूत संरचना विकास को दी नई गति : लाया मादुरी—
सत्र के उद्घाटन में लाया मादुरी ने कहा कि भारत में आधारभूत संरचना के उन्नयन एवं सार्वजनिक सेवाओं की प्रभावी आपूर्ति सुनिश्चित करने में सार्वजनिक-निजी भागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने देश में पीपीपी मॉडल की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसकी शुरुआत राजमार्ग निर्माण से हुई, जिसने देश में सड़क अवसंरचना के विकास को नई गति प्रदान की। इसके बाद बंदरगाहों और हवाई अड्डों जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी इस मॉडल का विस्तार हुआ। इन क्षेत्रों में पीपीपी के माध्यम से व्यापक निवेश आया, सरकारी परियोजनाओं के लिए आवश्यक वित्तीय संसाधन जुटाने में सहायता मिली तथा संचालन की दक्षता में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों ने अलग-अलग समय पर इस मॉडल को अपनाया है। अब आवश्यकता है कि सभी राज्यों के बीच पीपीपी परियोजनाओं के विकास में अनुभवों का आदान-प्रदान हो तथा इस दिशा में मौजूद अंतर को कम किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्यों में स्पष्ट नीतिगत दिशा-निर्देश, सुदृढ़ संस्थागत व्यवस्था एवं पीपीपी के अनुकूल इकोसिस्टम विकसित करना आवश्यक है। राज्यों को संभावित परियोजनाओं की पाइपलाइन तैयार करने, निजी निवेश के अवसरों की पहचान करने तथा परियोजनाओं में जोखिमों का उचित निर्धारण करने पर ध्यान देना चाहिए। इससे निजी निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा और सरकारी परियोजनाओं में पूंजी निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने निवेश प्रक्रियाओं के मानकीकरण एवं संबंधित संस्थाओं की क्षमता विकास को भी पीपीपी मॉडल के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण बताया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सार्वजनिक सेवाओं की अपेक्षाओं को पूरा करने में पीपीपी मॉडल महत्वपूर्ण —वैभव गालरिया
वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने कहा कि वर्तमान समय में आमजन की बढ़ती अपेक्षाओं के अनुरूप सार्वजनिक सेवाओं की प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति सुनिश्चित करना सरकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसके लिए आवश्यक आधारभूत संरचना का विकास एवं विस्तार जरूरी है, लेकिन सरकारी क्षेत्र में उपलब्ध वित्तीय संसाधनों की सीमाओं के कारण सभी आवश्यक परियोजनाओं को केवल सरकारी निवेश से पूरा करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में पीपीपी मॉडल सरकार और निजी क्षेत्र के बीच संसाधनों, विशेषज्ञता एवं जिम्मेदारियों को साझा करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस मॉडल के माध्यम से निजी क्षेत्र की पूंजी, तकनीकी दक्षता एवं प्रबंधन क्षमता का उपयोग करते हुए महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति दी जा सकती है तथा सार्वजनिक सेवाओं की गुणवत्ता एवं संचालन क्षमता में सुधार किया जा सकता है। उन्होंने प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में सफलतापूर्वक संचालित पीपीपी मॉडलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे प्राप्त अनुभव अन्य परियोजनाओं के विकास एवं क्रियान्वयन में उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं। उन्होंने कार्यशाला को विभिन्न राज्यों के अनुभवों को साझा करने, व्यावहारिक चुनौतियों पर चर्चा करने तथा पीपीपी मॉडल के प्रभावी उपयोग के लिए साझा दृष्टिकोण विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच बताया। वित्त विभाग की विशिष्ट शासन सचिव (बजट) शिवांगी स्वर्णकार ने कहा कि वर्तमान समय में आवश्यक सार्वजनिक सेवाओं की प्रभावी आपूर्ति के लिए पीपीपी मॉडल महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यशाला को इस मॉडल से जुड़े विभिन्न पहलुओं, परियोजनाओं की पहचान, वित्तीय व्यवस्थाओं एवं क्रियान्वयन प्रक्रियाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श करने का उपयोगी अवसर बताया।
विभिन्न विषयों पर आयोजित हुए नौ तकनीकी सत्र—
कार्यशाला में कुल नौ तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिनमें सरकारी वित्तीय सहायता एवं वित्तपोषण तंत्र, पीपीपी के लिए सक्षम संस्थागत इकोसिस्टम का विकास, परियोजना अवधारणा से व्यावहारिक क्रियान्वयन, सफल पीपीपी परियोजनाओं के उदाहरण, राज्यों की प्राथमिकताएं एवं परियोजना पाइपलाइन, निजी निवेश आकर्षित करने के उपाय, चयनित परियोजनाओं की व्यवहार्यता तथा आगामी तीन माह की कार्ययोजना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इन सत्रों में भारत सरकार के आर्थिक कार्य विभाग के निदेशक राहुल सिंह, उप सचिव जय पाटिल, एशियन डेवलपमेंट बैंक के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यशाला के माध्यम से पीपीपी परियोजनाओं के विकास, निजी निवेश को प्रोत्साहित करने, वित्तीय एवं संस्थागत सहायता के प्रभावी उपयोग तथा राज्यों में परियोजनाओं के क्रियान्वयन को गति देने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
राशिफल 12 नवंबर : इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, कुछ को फैसलों में बरतनी होगी सावधानी
दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट पर नई पाबंदियों की मांग, 'पटियाला पेग' समेत 4 गाने नहीं गाने को कहा
'फ्रेंड्स' फेम कोर्टनी कॉक्स ने थामे ड्रमस्टिक, ग्रीन डे के गाने पर ड्रम बजाते हुए बोलीं- 'उल्टे तरीके से सीख रही हूं'
कॉस्मेटिक सर्जरी पर श्रुति हासन का बेबाक बयान, शराब की लत पर कहा- 'आठ साल तक नहीं पी एक बूंद'
सा रे गा मा पा में शिवानी की परफॉर्मेंस ने कुमार सानू को किया भावुक, छुए पैर और गिफ्ट की लग्जरी घड़ी
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शिल्पा शेट्टी के नए शो में खुलेगा रिश्तों का 'प्रेशर कुकर', माता-पिता करेंगे कपल्स से सीधे सवाल
दिल्ली क्राइम सीजन 3 को 1 साल पूरा, रसिका दुग्गल बोलीं- ये शो मेरे दिल के बेहद करीब है
6 Best Data Science Courses in Jaipur (2027)
सड़क पर पड़ी बोतल उठाती दिखीं जया बच्चन, लोगों ने सादगी को सराहा
बाबा महाकाल का रजत मुकुट-मुंडमाल से राजा स्वरूप में शृंगार, चढ़ाए गए भांग-चंदन, मेवे और सुगंधित पुष्प
नंदा देवी राजजात: हिमालय का महाकुंभ, जब बेटी को ससुराल विदा करते हैं पहाड़ के लोग
‘भारत से दुनिया तक’: ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया ₹1,000 करोड़ का आंकड़ा
'पंजाबी होने के नाते कभी छठ नहीं मनाया', पहली बार त्योहार का हिस्सा बनने पर आयुष्मान खुराना ने बताए अनुभव
भाई दूज आज: जानिए तिलक का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस पर्व का धार्मिक महत्व
महापर्व छठ दुनिया के बाकी सभी त्योहारों से है अलग, जानिए 'नहाय-खाय' से 'भोरका अर्घ्य' तक की परंपरा
राशिफल 11 नवंबर : भाई दूज पर वृश्चिक राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
यूथ ओलंपिक में गुंजन यादव का 'गोल्डन पंच', सम्राट चौधरी ने बताया अनगिनत युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

काजीरंगा हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मु और अमित शाह ने जताया शोक, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

छठ महापर्व की शुरुआत पर दीघा घाट पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, गंगा स्नान कर की पूजा-अर्चना
राशिफल: शुक्रवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन
शिल्पा शेट्टी के नए शो में खुलेगा रिश्तों का 'प्रेशर कुकर', माता-पिता करेंगे कपल्स से सीधे सवाल
'पंजाबी होने के नाते कभी छठ नहीं मनाया', पहली बार त्योहार का हिस्सा बनने पर आयुष्मान खुराना ने बताए अनुभव
'फ्रेंड्स' फेम कोर्टनी कॉक्स ने थामे ड्रमस्टिक, ग्रीन डे के गाने पर ड्रम बजाते हुए बोलीं- 'उल्टे तरीके से सीख रही हूं'
दिल्ली क्राइम सीजन 3 को 1 साल पूरा, रसिका दुग्गल बोलीं- ये शो मेरे दिल के बेहद करीब है
प्रिंस विलियम, करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर और सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी से सजेगी मुंबई की ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ की महफिल
सड़क पर पड़ी बोतल उठाती दिखीं जया बच्चन, लोगों ने सादगी को सराहा
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' में शनाया कपूर का डबल धमाका, रहस्य और रोमांच से भरपूर है सीरीज
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 14/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope