जयपुर। रविवार को 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुलाकात की। ये मुलाकात आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड की पहल पर हुई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस दौरान महासंघ अध्यक्ष उपेन यादव ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा l उपेन यादव ने बताया कि करीब 40 मिनट तक मुख्यमंत्री गहलोत प्रतिनिधिमंडल की सकारात्मक वार्ता हुई। मुख्यमंत्री ने युवा बेरोजगारों की अधिकतर मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया है।
उपेन ने बताया कि मुख्यमंत्री गहलाेत ने आने वाले दिनों में भर्ती प्रक्रियाओं को तेज गति से करवाने का भरोसा दिया है। उन्होंने प्रक्रियाधीन भर्तियों को प्राथमिकता के साथ जल्द से जल्द पूरी करने तथा बजट में घोषणा की गई एक लाख भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर भी विभाग वाइज जल्द से जल्द जारी करने का आश्वासन दिया है। साथ ही पेपरलीक के रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उम्र कैद की सजा के प्रावधान के कानून के लिए निर्देशित किया है।
उपेन ने बताया कि युवा बेरोजगारों की अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के अधिकारियों से युवा बेरोजगार प्रतिनिधिमंडल की जल्द ही वार्ता होगी।
राजस्थान में पेट्रोलियम डीलर्स की 2 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चतकालीन हड़ताल स्थगित
पीएम मोदी पहुंचे भाजपा मुख्यालय- पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू
अजय माकन बने कांग्रेस के नये कोषाध्यक्ष
Daily Horoscope