• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्य सचिव से बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Delegation from the Bar Council of Rajasthan Meets with the Chief Secretary - Jaipur News in Hindi

-अधिवक्ताओं के कल्याण, समस्याओं के निराकरण एवं कल्याणकारी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन सहित विभिन्न मांगों पर हुई चर्चा जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में गुरुवार को शासन सचिवालय में बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के डेलीगेट्स के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश के अधिवक्ताओं के कल्याण, उनकी समस्याओं के निराकरण तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार की बजट घोषणा की क्रियान्विति के तहत प्रदेश के अधिवक्ताओं की समस्याओं के निराकरण एवं उनके कल्याण के लिए बार कौंसिल को अधिवक्ता कल्याण कोष की सहायता राशि में वृद्धि करने की मांग रखी। साथ ही, राजस्थान के विभिन्न अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने अजमेर में राजस्व न्यायालय संचालित होने के कारण प्रदेशभर से अधिवक्ताओं के नियमित आवागमन तथा उनके ठहरने की आवश्यकता को देखते हुए अजमेर में अधिवक्ता भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटित करने एवं निर्माण हेतु वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के नवीन भवन में कार्यालय संचालन के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के विकास हेतु वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने की मांग भी रखी।
बैठक में मुख्यमंत्री अधिवक्ता कल्याण योजना का लाभ पात्र अधिवक्ताओं तक पहुंचाने, योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा अधिवक्ताओं के हितों से जुड़ी अन्य मांगों पर भी चर्चा हुई। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रस्तुत सभी मांगों एवं सुझावों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके उचित निराकरण के संबंध में आश्वस्त किया।
बैठक में विधि विभाग के प्रमुख शासन सचिव राघवेन्द्र काछवाल अन्य संबंधित अधिकारी सहित बार कौंसिल ऑफ राजस्थान, जोधपुर के अध्यक्ष श्री योगेन्द्र सिंह शक्तावत एवं बार कौंसिल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delegation from the Bar Council of Rajasthan Meets with the Chief Secretary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: v srinivas, bar council of rajasthan, advocates welfare, rajasthan government, advocate welfare fund, chief secretary, cm advocate welfare scheme, ajmer advocate bhawan, jaipur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved