जयपुर। प्रदेश के उद्योग आयुक्त डाॅ. समित शर्मा ने दीपावली क्राफ्ट बाजार में जयपुरवासियों को गुणवत्तायुक्त हस्तशिल्प उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने को कहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आयुक्त डाॅ. समित शर्मा उद्योग भवन में उद्यम प्रोत्साहन संस्थान के अधिकारियों के साथ ही दीपावली क्राफ्टबाजार की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उद्योग विभाग द्वारा उद्यम प्रोत्साहन संस्थान के सहयोग से जयपुरवासियों को एक ही स्थान पर गुणवत्तायुक्त हस्तशिल्प उत्पाद और दीपावली से संबंधित त्यौहारी सामग्री उपलब्ध कराने के लिए 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक आमेर रोड़ जलमहल के सामने स्थित अरबन हाट पर दीपावली क्राफ्ट बाजार का आयोजन जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अरबन हाट का उद्देश्य ही हस्तशिल्पियों और आमनागरिकों के बीच साझा मंच उपलब्ध कराना है ताकि बिचैलियों के शोषण से बचाया जा सके।
डाॅ. शर्मा ने कहा कि दीपावली के अवसर पर आयोजित 5 दिवसीय दीपावली क्राफ्ट बाजार में हस्तशिल्प उत्पाद, परिधान, बेडशीट, पूजन सामग्री, सजावटी सामान सहित अन्य वस्तुओं का प्रदर्शन हस्तशिल्पियों द्वारा किया जाएगा और यह वस्तुएं बिक्री के लिए भी उपलब्ध होगी। उन्होेंने बताया कि जयपुर के साथ ही प्रदेश के अन्य हिस्सोें के हस्तशिल्पी भी दीपावली क्राफ्ट बाजार में हिस्सा लेंगें।
उद्यम प्रोत्साहन संस्थान के मुख्यकार्यकारी संजीव सक्सैना और संयुक्त निदेशक एसएस शाह ने बताया कि आमेर रोड़ जल महल के सामने स्थित जयपुर अरबन हाट में इस साल पहली बार क्राफ्ट बाजार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें करीब 50 स्टाॅलों में हस्तशिल्पियों के उत्पाद, मिट्टी के दीपक, सजावटी सामान आदि प्रदर्शित और बिक्री की व्यवस्था की गई है।
गिरफ्तारी पर केजरीवाल बोले: यह एक राजनीतिक साजिश,जनता इसका जवाब देंगी
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope