• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा में ‘बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान’ विकास रथ रवाना, सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

Dausa: Progressing Rajasthan, Our Rajasthan Development Chariot Flagged Off, Road Safety Message Given - Jaipur News in Hindi

दौसा। राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रमों की शुरुआत शनिवार को हुई। इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने ‘बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान’ विकास रथ एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन रैली को रवाना किया।

प्रभारी मंत्री ने जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए विकास रथों को कलक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह रथ नगरीय क्षेत्रों के साथ दूरस्थ गांवों तक जाकर राज्य सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं और जन कल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने गत दो वर्षों में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिनकी जानकारी यह रथ आमजन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने विकास रथों के संचालन की सघन मॉनिटरिंग करने तथा निर्धारित रूट के अनुसार संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने परिवहन विभाग की ओर से निकाली गई सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन रैली को हरी झंडी दिखाई। ऑटो रिक्शा तथा दुपहिया वाहन चालकों ने रैली के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी दौसा नितिन कुमार बोहरा एवं जिला परिवहन अधिकारी संजीव भारद्वाज ने ‘नो हेलमेट, नो एंट्री’ एवं ‘नो सीट बेल्ट, नो एंट्री’ पोस्टर का विमोचन किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa: Progressing Rajasthan, Our Rajasthan Development Chariot Flagged Off, Road Safety Message Given
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, minister colonel rajyavardhan rathore, rising rajasthan, our rajasthan, development chariot, road safety awareness vehicle rally, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved