जयपुर । राजधानी में रिश्तों का कत्ल करते हुए एक बहू ने अनबन के चलते सास की ही हत्या कर डाली। पुलिस ने सुभाषचौक इलाके में हुई इस वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी बहू और उसके साथी किन्नर को गिरफ्तार किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस के मुताबिक आरोपी बहू का नाम प्रियंका नेगी उर्फ पूजा है, जबकि किन्नर का नाम सुजीत उर्फ सुनीता है और यूपी के मुरादाबाद का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक प्रियंका नेगी की मृतका बीना शर्मा के दिव्यांग बेटे संजय से तीन साल पहले शादी हुई थी। प्रियंका की इससे पहले दीपक नाम के व्यक्ति से शादी हुई थी, लेकिन दीपक की मौत के बाद संजय के साथ यह दूसरी शादी थी। पुलिस के मुताबिक प्रियंका ने बयान दिया है कि शादी के बाद से ही सास बीना शर्मा के साथ अनबन चल रही थी। वह बहू को अकेले घर से बाहर नहीं जाने देती थी। वहीं दवाईयां देकर प्रिंयका का कई बार गर्भपात भी करवा दिया था।
पुलिस के मुताबिक 27 अप्रैल को पति संजय और पत्नी प्रियंका के बीच झगड़ा भी हुआ था। पुलिस के मुताबिक अपनी सास की योजनाबद्ध तरीके से हत्या करने के लिए प्रियंका ने साजिश रची थी। उसने घर का मुख्य दरवाजा खुला छोड़ दिया था। जिससे कि किन्नर घर में घुस सके। इसके बाद किन्नर ने हाथों में ग्लब्स पहनकर सास बीना शर्मा का तकिये से गला दबा दिया।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान प्रियंका ने क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर इस तरह हत्या की शातिराना साजिश रची थी। लेकिन मृतका के शव के साथ मिले एक कौड़ी के टुकड़े ने इस वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने कौड़ी का आधा हिस्सा प्रियंका के हाथ में चूड़ी से बांधा देखा। इसके बाद प्रियंका से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने किन्नर के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकर कर लिया।
BSF ने बंगाल में 7 किलो सोना जब्त किया,कीमत 4.70 करोड़ के करीब
नूंह में 9336 अवैध शराब की बोतलों को ले जाते हुए ट्रक को किया काबू
कर्ज से छुटकारा पाने के लिए व्यापारी ने खुद रची थी लूट की साजिश, तीन गिरफ्तार
Daily Horoscope