• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अचल सम्पत्ति विवरण भरने की तिथि 30 अप्रेल तक बढ़ी

Date of filing of immovable property details increased till 30 April - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राज्य सरकार ने एक परिपत्र जारी कर राज्य के राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अचल सम्पत्ति विवरण को स्वंय के एस.एस.ओ आई.डी से लॉग-इन कर राजकाज सॉफ्टवेअर में आईपीआर मॉडल द्वारा ऑनलाईन करने की तिथी 30 अप्रेल 2019 तक बढ़ाई है। प्रमुख शासन सचिव कार्मिक विभाग ने बताया कि राज्य में कार्यरत समस्त राजपत्रित अधिकारियों को वर्ष 2018 (1 जनवरी, 2019 की स्थिति में) अपना अचल सम्पत्ति विवरण 31 जनवरी 2019 तक अनिवार्य रूप से भरे जाने थे। उन्होंने बताया कि जिन राजपत्रित अधिकारियो ने वर्ष 2018 (01 जनवरी 2019 की स्थिति में ) का अपना अचल सम्पत्ति विवरण ऑन लाइन नहीं भरा है, उन राजपत्रित अधिकारियों को एक अंतिम अवसर देते हुए राजकाज सॉफ्टवेयर पर अपना अचल सम्पत्ति विवरण भरने के लिए 30 अप्रेल 2019 तक समय सीमा बढ़ाई है।
अन्तिम अवसर 30 अप्रेल 2019 तक प्रदान करने के बावजूद भी जो राजपत्रित अधिकारी अपना अचल सम्पत्ति विवरण अपलोड नहीं करते है, तो उन राजपत्रित अधिकारियों की देय वार्षिक वेतन वृद्धि, पदोन्नति एवं विजिलेंस क्लीयरेंस स्वीकृत नहीं की जायेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Date of filing of immovable property details increased till 30 April
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: immovable property details, filling, 30 april, jaipur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved