• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

दलित नाबालिग को दबंगों ने जमकर पीटा, वीडियो वायरल, चार लोग गिरफ्तार

जयपुर, । राजस्थान के पाली जिले में शनिवार को एक नाबालिग दलित लड़के की पिटाई को लेकर चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। लड़के को पीटे जाने का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद यह घटना प्रकाश में आई। रास पुलिस थाने के एसएचओ प्रेम प्रकाश ने आईएएनएस से कहा कि लड़के को मंदिर परिसर में एक नाबालिग लड़की को छेड़ते हुए पकड़े जाने के बाद शनिवार को वीडियो बनाया गया।

उन्होंने कहा कि लड़की को घर भेज दिया गया, जबकि लड़के को गांव वालों द्वारा पीटा गया। लड़की के परिवार ने उसी दिन शिकायत दर्ज कराई, गांव वालों ने भी मंगलवार को एक मामला दर्ज कराया। एसएचओ ने कहा कि बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) के तहत लड़के के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसे किशोर सुरक्षा गृह में भेज दिया गया है।
पुलिस लड़के पर हमला करने वाले चार अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
यह कहते हुए कि कोई भी हमलावर भाजपा कार्यकर्ता नहीं है, प्रकाश ने कहा, "उनमें से एक के पास भगवा गमछा था, लेकिन उसका भाजपा से कोई संबंध नहीं है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-dalit boy tied up thrashed by saffro clad men in rajasthan pocso case lodged against
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: minor boy, pali police, case registered pocso act, a viral video, rajasthan, dhaneria village, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved