• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दबंग IPS अधिकारी देवाशीष की मौत, बीजेपी नेता को थप्पड़ जड़कर आए थे चर्चा में

Dabangg IPS officer Devashish death, BJP leader slapped - Jaipur News in Hindi

जयपुर। महज छह फीट की उंचाई से नीचे गिरकर घायल हुए आईपीएस देवाशीष की मौत हो गई। यह आईपीएस डयूटी के दौरान कुर्सी से गिर गए थे। बताया जा रहा है कि करीब 10 महीने पहले यह हादसा हुआ था, तब से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। देवाशीष इंपीरियल हाॅस्पिटल में काफी समय भर्ती थे, जहां आज उनकी मौत हो गई। जैसे ही देवाशीष की मौत की खबर मिली तो पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर छा गई।

39 वर्षीय देवाशीष बिहार के रहने वाले थे। साल-2013 बैच के आईपीएस देवाशीष की हैदराबाद में ट्रेनिंग हुई। देवाशीष राजस्थान का कैडर मिलते प्रोबेशन पीरियड पर चल रहे थे। देवाशीष अगस्त 2016 से अजमेर जिले में सीओ ब्यावर सिटी के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के मुताबिक पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर के महंत सोमपुरी के निधन के बाद आईपीएस देवाशीष को उनकी अंतिम यात्रा की सुरक्षा की ड्यूटी में तैनात किया गया था। सुबह के समय जब आईपीएस देवाशीष ब्रह्मा मंदिर के बाहर चबूतरे पर बैठे हुए थे तो उनकी कुर्सी अचानक टूट गई। इस दौरान देवाशीष चबूतरे से गिर गए।
घटना के बाद उन्हें पुष्कर के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाद में उन्हें जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में रैफर कर दिया गया, जहां डाॅक्टरों ने बताया कि देवाशीष के सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई। इससे देवाशीष के सरवाइकल डिस्क 6 व 7 के बीच खिसकने से स्पाइनल कोड पर दबाव पड़ गया और उनके शरीर के निचले हिस्से ने काम करना बंद कर दिया।
आईपीएस देवाशीष ने बीजेपी कार्यकर्ता को मारा था थप्पड़
खास बात ये है कि देवाशीष एक दंबग आईपीएस थे। उन्होंने कोटा और अजमेर में कई आपराधिक वारदातों का खुलासा किया था। लेकिन देवाशीष का नाम उस वक्त चर्चा में आया जब उन्होंने कोटा में एक बीजेपी कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया था।
यह थप्पड़ उस वक्त मारा जब एक बीजेपी कार्यकर्ता एक पुलिसकर्मी से राजनीति की धौंस दिखाकर बदतमीजी कर रहा था। जब आईपीएस देवाशीष ने यह देखा तो उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के बीच में उस बीजेपी कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया और शांतिभंग के आरोप में अरेस्ट कर लिया। हालांकि इस घटना के बाद सभी बीजेपी कार्यकर्ता विरोध पर उतर आए थे। इस घटना के बाद काफी विवाद हुआ था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dabangg IPS officer Devashish death, BJP leader slapped
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dabangg ips officer devashish death, bjp leader slapped, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved