- विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर आमजन में उत्साह, भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी पात्र व्यक्तियों को संकल्प यात्रा से जोड़े - भजनलाल शर्मा
- लोकसभा चुनावों में भाजपा का मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए गांव, गरीब, किसान सहित महिलाओं के हितों पर ध्यान केंद्रित करना होगा - अरूण सिंह
- आज देश में केवल पीएम मोदी की ही गारंटी चलती है, आमजन को भी मोदी की गारंटी पर विश्वास हो रहा - चंद्रशेखर ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जयपुर । भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष, जिला संयोजकों के साथ विभिन्न मोर्चाध्यक्षों की उपस्थिति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए मिशन 25 पर चर्चा की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के साथ गांव, गरीब और किसान के साथ महिलाओं के मुद्दे पर विशेष ध्यान केंद्रित करने पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बूते प्रदेश की सभी 25 सीटों पर कमल खिलाना है। इसके लिए भाजपा पदाधिकारियों को जमीनी स्तर पर जाकर लाभार्थियों से संवाद करने के साथ ही केंद्रीय योजनाओं का प्रचार प्रसार करना होगा। लोकसभा चुनावों में भाजपा का मत प्रतिशत कैसे बढ़े इस दिशा में भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ, गांव और मंडल स्तर पर कार्य करना होगा। समाज के अंतिम छोर पर बैठे वंचित गरीब सहित महिलाओं से संवाद स्थापित कर महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर भी चर्चा करनी होगी। वहीं आज हमें आधी आबादी के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं को शुरू कर उन्हे भाजपा से जोडना होगा। भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता को अपना काम तय करना होगा और उसके लिए समय सीमा तय करनी होगी।
भाजपा प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनावों की तैयारियों की रूपरेखा तैयार करने के लिए सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया। जिस तरह भाजपा के पदाधिकारियों ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार को उखाड फेंकने का कार्य किया था, उसी रूप रेखा के साथ लोकसभा चुनावों में भी हमें संगठित होकर काम करना होगा। अब हमारा लक्ष्य प्रदेश की 25 की 25 सीटों पर कमल खिलाना है। इसके लिए सभी का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियां होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि लोकसभा में 25 सीटों पर कमल खिलाने के लिए हमें ब्लॉक, ग्राम, पंचायत, जिला मुख्यालय सहित शहरी स्तर पर सदस्यता अभियान चलाना होगा। सदस्यता अभियान में सभी को शामिल कर सकते है फिर चाहे वो कांग्रेसी विचारधारा से ही क्यों ना हो । हमें सभी को भाजपा से जोड़ने पर जोर देना है और इन्हे सदस्य बनाना है। इसके साथ ही हमें मत प्रतिशत बढाने, संगठन की संरचना, पुराने और नाराज कार्यकर्ताओं से संपर्क करना होगा।
प्रदेश पदाधिकारी बैठक के तीसरे सत्र को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने कहा कि आज हमें मिशन 25 का लक्ष्य तय कर कार्य योजना बनानी होगी। प्रदेश स्तर पर रूपरेखा तैयार कर ली गई है, इस रूप रेखा को जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर पर मूर्त रूप देना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मूल भावना समाज के वंचित, गरीब, दलित और पिछड़ों से कनेक्ट होना है। इस पर ही प्रत्येक कार्यकर्ता को कार्य करना है। भाजपा पार्टी के साथ भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों की छवि गरीब के नेता की होनी चाहिए, इसके लिए हमें जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा। आज देश में किसी की गारंटी चलती है तो वह प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है। आमजन को भी मोदी की गारंटी पर विश्वास हो रहा है। इसी विश्वास को जन-जन तक पहुंचाना है।
भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को बहुत बडे मन से कांग्रेस का सफाया करना है और आमजन को मोदी की गारंटियों पर विश्वास दिलाना है। राजस्थान में अगले 30 से 40 सालों तक भाजपा की स्थाई विजय के लिए कार्य करना होगा। इसके लिए पन्ना प्रमुख, मोर्चा व प्रकोष्ठ, अंतिम ईकाई की सक्रियता और सभी के साथ समन्वय बनाने और विभिन्न विचारधारा वाले संगठन व लोगों के साथ समन्वय जैसे विषयों पर कार्य करना होगा। भाजपा की ओर से कलस्टर प्रवास, लोकसभा प्रवास और विधानसभा प्रवास तीन स्तर पर कार्य करना होगा। प्रदेश में 30 जनवरी तक लोकसभा कार्यालय खोलना होगा।
भाजपा प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर ने भाजपा पदाधिकारी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमें महिलाओं की जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर पर टोलियां बनाकर भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार करना होगा। इस टोली का काम महिला लाभार्थियों के पास जाना और उनसे संवाद करने के साथ ही मोदी की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताना होगा। इसमें लखपति दीदी योजना या फिर ड्रोन योजना से महिलाओं को लाभ दिलाना होगा।
बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को पांच प्रण लेने होंगे जिसमें विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकजुट भारत और नागरिक कर्तव्यों का पालन शामिल हैं। भाजपा की कार्य पद्धति के आधार पर संगठन के लिए कार्य करना होगा। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की प्रत्येक कार्यकर्ता पर नजर है।
भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता का ध्येय और उद्देश्य साफ होना चाहिए। भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा में आज लोगों का उत्साह नजर आ रहा है। इस यात्रा में भाजपा के पदाधिकारियों की भागीदारी बढ़ानी होगी साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी की योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को जोडना होगा। पीएम मोदी की गरीब अन्न कल्याण योजना, पीएम आवास योजना, उज्जवला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, पीेएम फसल बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना सहित सभी योजनाओं को विकसित संकल्प भारत यात्रा के शिविरों के माध्यम से जन जन तक लेकर जाना होगा। वहीं 2014 से पूर्व कांग्रेस के शासन काल के और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल के कार्यों की तुलनात्मक चर्चा भी करनी होगी। इस दौरान नव मतदाता अभियान पोस्टर का विमोचन किया गया।
बैठक के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, भाजपा प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अल्का गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, श्रवण सिंह बगड़ी, सी आर चौधरी, सरदार अजयपाल सिंह, संतोष अहलावत, प्रभुलाल सैनी, बाबा बालकनाथ, सुखवीर जोनपुरिया, चुन्नीलाल गरासिया, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, प्रदेश महामंत्री जगवीर छाबा, दामोदर अग्रवाल, मोतीलाल मीणा, प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल, पिंकेश पोरवाल, महेंद्र कुमावत, विजेंद्र पूनिया, मेयर सौम्या गुर्जर, प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, आईटी संयोजक धनराज सोलंकी, सोशल मीडिया संयोजक हीरेंद्र कोशिक, प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज, राखी राठौड, अमित गोयल, पंकज मीणा, भाजपा कार्यालय प्रभारी महेश शर्मा व सभी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे।
बेटा हो तो ऐसा : मां दुलारी की जिद पर अनुपम खेर ने पहनी शर्ट, बोले 'उनकी खुशी से बढ़कर कुछ नहीं'
जयपुर में श्री गुरु नानक देव जी का 557वां जयंती महोत्सव, 24 नवंबर को निकलेगी शोभायात्रा
BRICS+ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ग्लोबल सिनेमा का जश्न, सम्मान पाने वालों में भारतीय फिल्मों ने भी गाड़े झंडे
राशिफल 15 नवंबर 2026: मकर राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए अनुकूल दिन
गर्व से भरा बेटी का खास पल! ‘प्रताप’ में पहली बार पिता धर्मेंद्र का नाम अपने नाम के साथ देखकर भावुक हुईं ईशा देओल
ग्रीस में परिवार संग छुट्टियां मना रहे रजनीकांत, सौंदर्या ने शेयर की खास तस्वीरें
जैकी श्रॉफ ने मनाया 'कहीं प्यार ना हो जाए' के 26 साल, शेयर किया स्पेशल वीडियो
17 नवंबर को मनाई जाएगी गोपाष्टमी, जानें गौ माता की पूजा का महत्व, विधि और धार्मिक मान्यताएं
धोनी ने IPL से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बने
चंपावत का प्राचीन बालेश्वर मंदिर, जहां शिव के दर्शन के साथ मिलता है इतिहास का अनुभव
सोनिया-राजीव पर ट्रोलिंग पर भड़कीं सोनाक्षी, कहा- पति और पत्नी का प्यार गलत कैसे हुआ?
श्री अमर हरी सीतल धाम में कार्तिक मासोत्सव की धूम, 24 नवंबर को मनेगा श्री गुरुनानक देव जी का 557वाँ जन्मोत्सव
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिया रोमांटिक पोज
नेहा धूपिया को सता रहा रघु राम का डर, बोलीं- काश इस सीजन में वे नहीं होते
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
राशिफल 16 नवंबर 2026: कुछ राशियों के लिए तरक्की के नए द्वार, कुछ को रखना होगा धैर्य
हाकिनी मुद्रा: तनाव और चिंता से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये 'ब्रेन पावर मुद्रा'
जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया
चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी नहीं पड़ीः राजनाथ सिंह

भारत और इटली आर्थिक साझेदारी को करेंगे मजबूत, निवेश और व्यापार बढ़ाने पर फोकस: पीयूष गोयल

नीम करौली धाम और महाभारत सर्किट के प्रचार के लिए यूपी-उत्तराखंड में होगा एमओयू
आज का राशिफल: अक्षय नवमी पर 4 राशियों को लाभ के संकेत
मां के हाथ के सिले गाउन से मिस यूनिवर्स तक, ऐसा रहा है सुष्मिता सेन का सफर
जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया
जैकी श्रॉफ ने मनाया 'कहीं प्यार ना हो जाए' के 26 साल, शेयर किया स्पेशल वीडियो
छठी मैया' गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात, मुंबई में छठ पूजा मनाकर बेहद खुश हूं : तमन्ना भाटिया
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
सोनिया-राजीव पर ट्रोलिंग पर भड़कीं सोनाक्षी, कहा- पति और पत्नी का प्यार गलत कैसे हुआ?
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
धरती को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी, छोटी-छोटी कोशिशें भी ला सकती हैं बड़ा बदलाव : रकुल प्रीत सिंह
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिया रोमांटिक पोज
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
ग्रीस में परिवार संग छुट्टियां मना रहे रजनीकांत, सौंदर्या ने शेयर की खास तस्वीरें
'इंडस्ट्री ने दोनों हाथ फैलाकर अपनाया', खराब सेहत से जूझ रहे शरद कपूर ने किया खुलासा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 18/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope