• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भ्रष्ट अफसर-कर्मचारी ट्रेप होने पर तुरंत होंगे निलंबित, सर्कुलर जारी

Corrupt officer-employee will be suspended immediately after trap, Department of Personnel issued circular in compliance with the order of the Rajasthan High Court - Jaipur News in Hindi

जयपुर। अब यदि पीसी एक्ट में कोई अफसर या कर्मचारी ट्रेप होगा तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी तत्काल शुरू होगी उसे तुरंत निलंबित किया जाएगा ताकि वह विभागीय कार्रवाई को प्रभावित नहीं कर सके। कार्मिक विभाग के संयुक्त सचिव अवधेश सिंह ने न्यायाधीश बनवारी लाल शर्मा के समक्ष यह जानकारी दी। एसीबी द्वारा ट्रेप किए अफसरों-कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई नहीं होने और केवल उनकी फाइल ही लंबित रहने के मामले में हाईकोर्ट के आदेश के पालन में कार्मिक विभाग ने इस मसौदे का सर्कुलर जारी कर दिया है। लोक अभियोजक सुदेश सैनी ने अदालत को बताया कि कार्मिक विभाग के इस सर्कुलर के अनुसार अब आरोपी की जमानत होने के छह महीने में ही विभागीय कार्रवाई को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्मिक विभाग ने इस सर्कुलर की कॉपी राज्य के सभी विभागों को भी भेज दी है। अदालत ने इन तथ्यों को रिकार्ड पर लेते हुए इस मामले सहित अर्जुन लाल अन्य की जमानत अर्जियों को निस्तारित कर दिया। पिछली सुनवाई पर अदालत के ध्यान में यह आया था कि एसीबी द्वारा ट्रेप किए गए अफसरों कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई नहीं हाे पाती और जांच लंबित रहती है। अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्मिक सचिव को बुलाया। कार्मिक सचिव के अवकाश पर होने के कारण उनकी जगह पर आईएएस संजय मल्होत्रा पेश हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Corrupt officer-employee will be suspended immediately after trap, Department of Personnel issued circular in compliance with the order of the Rajasthan High Court
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: corrupt officer-employee, suspended immediately after trap, department of personnel, issued circular, compliance with the order of the rajasthan high court, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved