• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सहकारिता मंत्री ने वितरित की 21 स्कूटियां

Cooperation Minister distributed 21 scooties - Jaipur News in Hindi

- सरकार दिव्यांगजनों के संघर्ष कम करने को तत्पर -सहकारिता मंत्री

जयपुर । सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना अन्तर्गत मंगलवार को चितौड़गढ़ जिले के पेच एरियां में स्थित विधायक कार्यालय में 21 दिव्यागों को स्कूटियां सौपी। इस दौरान स्कूटी पाने वाले दिव्यांगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं सहकारिता मंत्री आंजना का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आंजना ने कहा कि दिव्यांगों को दैनिक जीवन में सामान्य व्यक्ति से अधिक संघर्ष करना पड़ता है। सरकार इनके संघर्ष को कम करने के लिए सदैव तत्पर है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा घोषित मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी वितरण कार्यक्रम इसी दिशा में ही एक कार्य है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से दिव्यांगों को मिलने वाले अवसरों में वृद्धि होगी। इसी प्रकार दिव्यांग क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं को प्रयास करने चाहिए।
इन्हें मिली स्कूटी-
मुख्यमंत्री दिव्याग स्कूटी योजनान्तर्गत सहकारिता मंत्री आंजना ने नसरीन बानो निम्बाहेड़ा, रंगलाल धाकड़ निवासी बडोली माधोसिंह, मो. शाबिर हुसैन निम्बाहेड़ा, रणवीर प्रताप सिंह अरनोदा, भगवतीलाल निम्बाहेड़ा, रामलाल मेघवाल निम्बाहेड़ा, मोहम्मद जावेद निम्बाहेड़ा, महेशचंद्र निम्बाहेड़ा, निर्मला वैष्णव निम्बाहेड़ा, नदलाल लसड़ावन, गोटी बाई मोठा अरनिया जोशी, सुगना बाई निम्बाहेड़ा, विजय सिंह जाट शाहबाद, बबिता प्रजापत, लिला बाई अजोता, दुर्गा कुंवर केली, राहुल धाकड़ बड़ावली, पंकज जाट फलवा, कमलेश दास सतखंडा, काजल जैन निम्बाहेड़ा, जसवंत सुथार कोटड़ीकला को 21 लाभार्थियो को स्कूटी सौपी। इस अवसर उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाडिया सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cooperation Minister distributed 21 scooties
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cooperation minister, distributed, 21 scooties, cooperative minister anjana nasreen bano nimbaheda, ranglal dhakad resident badoli madho singh, mohd shabir hussain nimbaheda, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved