• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पूरा काम पूरा दाम विशेष अभियान में कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे तो गुणात्मक सुधार होगा - अतिरिक्त मुख्य सचिव

Contingency of tasks in special campaign If we observe, qualitative improvement will happen - Additional Chief Secretary - Jaipur News in Hindi

जयपुर। अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग रोहित कुमार सिंह ने कलेक्टरों एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से कहा कि ‘‘पूरा काम पूरा दाम विशेष अभियान’’ के सफल क्रियान्वयन के लिए कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण व मॉनिटरिंग करेंगे तो कायोर्ं में गुणात्मक सुधार आएगा। सिंह शुक्रवार को महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत ‘‘पूरा काम पूरा दाम विशेष अभियान’’ के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी कलेक्टरों एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रभावी प्रयास करने होंगे। उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि हर श्रमिकों को मजदूरी का पूरा दाम मिले। कार्य स्थल पर मेट द्वारा श्रमिकों को चौकड़ी का समूहवार सही नाप देकर उसे पूरा करने पर 220 रुपए प्रतिदिन प्रति व्यक्ति मजदूरी मिल सकेगी। इसकी पूरी जानकारी देनी होगी। अगर कहीं पर एवरेज वेज रेट कम आने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि मेट पुस्तिका का सही अध्ययन करेंगे तो वह कारगर साबित होगी साथ ही ग्रुप सिस्टम का क्रियान्वयन की प्रभावी मॉनिटरिंग, मॉनिटरिंग माप प्रपत्र और समूहवार माप प्रपत्र की जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं कार्यक्रम अधिकारी के स्तर पर निरन्तर समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी श्रमिकों को दैनिक माप प्रपत्र एवं दैनिक आधार पर मिलने वाली मजदूरी की जानकारी होनी चाहिए यह सुनिश्चित करें।
अतिरिक्त मुख्य सचिव सिंह ने सभी कलेक्टरों से कहा कि स्वच्छ भारत मिशन योजना अन्तर्गत ठोस व तरल कचरा प्रबन्धन प्रणाली में चिन्हित ग्रामों की विलेज सेनिटेशन मैप एवं के.एम.सी. फाईल के अनुसार विस्तृत कार्य योजना तैयार करना जरूरी है इसके लिए लगातार फिल्ड विजिट करें।
शासन सचिव एवं आयुक्त नरेगा पी.सी. किशन ने कहा कि कार्य स्थल पर प्रबन्धन को सुधरना होगा, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सवाई माधोपुर, टोंक, भरतपुर एवं करौली जिले में एवरेज वेट रेट कम आने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि श्रमिकों को प्रपत्र 6 की रसीद देना अनिवार्य है ताकि श्रमिक रोजाना कार्यस्थल पर पहुंच कर रोजगार प्राप्त करें।
उन्होंने कहा कि समूह में काम करने के इच्छुक मजदूराें को एक प्रपत्र में समूह में आवेदन करना चाहिए, इन सभी मजदूरों को एक समूह के रूप में एक विशेष कार्य में नियोजित किया जाना चाहिए तथा उन्हें कभी भी समूह से अलग नहीं किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Contingency of tasks in special campaign If we observe, qualitative improvement will happen - Additional Chief Secretary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: additional chief secretary, jaipur news, jaipur hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved