जयपुर । राजस्थान में गहलोत सरकार गिराने की साजिश का भंडाफोड़ करते हुए एसओजी ने भाजपा के दो नेताओं को गिरफ्तार किया है। इन दोनों नेताओं पर आरोप है कि इन्होंने कांग्रेस के विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था। एसओजी के मुताबिक इन नेताओं के नाम हैं भरत मालानी और अशोक सिंह है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दावा है कि इन नेताओं की तरफ से बांसवाड़ा जिले में कुशलगढ़ से महिला विधायक
रमीला खड़िया और पूर्व मंत्री और वर्तमान में बांसवाड़ा जिले से कांग्रेसी
विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय को ऑफर दिया गया था। वहीं सीएम अशोक गहलोत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि बीजेपी ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दी है। यहां भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और उपनेता राजेंद्र राठौड़ सरकार गिराने की साजिश में लगे हुए है।मुख्यमंत्री का आरोप है कि राजस्थान के भाजपा नेता केंद्रीय नेताओं के इशारे पर यह प्रलोभन दे रहे है कि पहले 10 करोड़ ले लो, और सरकार गिराने के बाद 15 करोड़ रुपये लेना।वहीं गहलोत पर पलटवार करते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने आरोप लगाया कि यह सरकार खुद अंर्तकलह की शिकार है । उन्होंने कहा क जब से गहलोत सीएम बने है, तभी से हर दिन पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर बेबुनियाद आरोप लगाते रहते है।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope