• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का कल से जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन

Congresss performance on district headquarters tomorrow - Jaipur News in Hindi

जयपुर। पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस अब जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगा। यह प्रदर्शन जिला स्तर पर 28 सितंबर को होगा जिसमें कांग्रेस के सभी संगठन शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सचिन पायलट और प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी ने प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल की कीमत 45 डालर हो गई है जब कांग्रेस की सरकार थी उस समय पेट्रोल 140 बैरल था तब भी पेट्रोल की कीमत 73 रुपए लीटर थी और आज भी वहीं है। केन्द्र की भाजपा सरकार आम जनता को गिरती कीमतों का लाभ लेने देना नहीं चाहती। कांग्रेस लगातार इसका विरोध कर रही है। इसके लिए मंगलवार को जयपुर में बैलगाड़ी, ऊंटगाड़ी रैली निकाली थी जिसे जनता का भरपूर सहयोग मिला था।

कांग्रेस का इसके लिए विरोध अब लगातार जारी रहेगा जब तक कि कीमतें कम नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि भारत में अर्थव्यवस्था बहुत धीमी हो गई है। किसानों को खेती में लगातार नुकसान हो रहा है। इसके लिए किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी होनी चाहिए। इसके लिए 3 से 6 अक्टूबर तक किसान न्याय यात्रा निकलेगी जो बारां से झालावाड़ पहुंचेगी। 6 अक्टूबर को झालावाड़ में कांग्रेस किसान सम्मेलन होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congresss performance on district headquarters tomorrow
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, jaipur news, sachin piolot pcc chief in jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved