• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

Congressmen paid tribute to former Union Minister Dr. Girija Vyas - Jaipur News in Hindi

जयपुर। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास को शुक्रवार को राजस्थान कांग्रेस के शीर्ष नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गहन श्रद्धा और भावनात्मक वातावरण में अंतिम विदाई दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मंत्री रामलाल जाट, धर्मेंद्र राठौर, लोकसभा प्रत्याशी तारा चंद मीणा, संदीप चौधरी, पवन गोदारा सहित कई दिग्गज नेता दैत्य मगरी स्थित उनके निवास पर पहुंचे। सभी नेताओं ने डॉ. व्यास के पार्थिव शरीर पर कांग्रेस का ध्वज और पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। व्यास की अंतिम यात्रा अपराह्न 4:00 बजे उनके निवास से शुरू हुई। इस दौरान सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि भावुक माहौल में शामिल हुए। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि डॉ. गिरिजा व्यास की सादगी, संघर्षशीलता और निष्कलंक सार्वजनिक सेवा को युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि डॉक्टर गिरिजा व्यास के निधन से देश ने एक महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करने वाली नेता को खो दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congressmen paid tribute to former Union Minister Dr. Girija Vyas
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, senior congress leader, former union minister dr girija vyas, final farewell, rajasthan congress, \r\n\r\n\r\n\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved