• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजीव गाँधी की जयन्ती पर 91 वार्डों में कांग्रेस करेगी वृक्षारोपण

Congress will make tree plantation in 91 wards on Rajiv Gandhi Jayanti - Jaipur News in Hindi

जयपुर। 20 अगस्त को राजीव गाँधी की जयन्ती के दिन जयपुर के सभी 91 वार्डों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण अभियान किया जाएगा। सांगानेर और मानसरोवर ब्लॉक कांग्रेस के सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शहर जिलाध्यक्ष प्रतापसिंह खाचरियावास की अध्यक्षता में न्यू सांगानेर रोड़ स्थित स्वर्ण गार्डन में मीटिंग हुई। इसमें प्रत्येक बूथ पर 15 कार्यकर्ताओं की नियुक्ति और वृक्षारोपण अभियान का फैसला लिया गया।

इस मौके पर सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रतापसिंह खाचरियावास ने बताया कि जयपुर सहित पूरे राजस्थान में आम आदमी भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है। कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करके, सरकार को जवाब देना है। उन्होंने कहा कि राजधानी जयपुर के हालात बहुत खराब हैं। जेडीए में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है। अधिकारी खुलेआम नागरिकों से रिष्वत लेते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में नगर निगम में कचरा संग्रहण में 25 करोड़ का घोटाला हुआ है जबकि जयपुर में कचरे के ढ़ेर लगे हुए हैं।

साथ ही, खाचरियावास ने आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी की जयन्ती पर जयपुर के सभी 91 वार्डों में वृक्षारोपण करके, भारत को आधुनिक बनाने के लिये राजीव गांधी के योगदान पर विचार व्यक्त किए और लोगों को उनके द्वारा किये गये कार्यों से अवगत कराया। 15 अगस्त को जयपुर शहर के सभी ब्लॉकों में कांग्रेस कार्यकर्ता झण्डा रोहण करेगें। शहर कांग्रेस, प्रदेश कांग्रेस और बड़ी चौपड़ पर झण्डा रोहण करके स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ता देष के लिये मरने-मिटने का संकल्प लेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress will make tree plantation in 91 wards on Rajiv Gandhi Jayanti
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congres, tree plantation, nagar nigam 91 wards, rajiv gandhi jayanti, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved