• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान में कांग्रेस निकालेगी गारंटी यात्रा, सीपी जोशी, पायलट समेत कई प्रभारी बनाए

Congress will launch Guarantee Yatra in Rajasthan, CP Joshi, Pilot and many other in-charges will be made - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में माहौल बनाने के लिए कांग्रेस जल्द ही पूरे प्रदेश में गारंटी यात्रा निकालेगी। इसके तहत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से महंगाई राहत कैंपों में दी गई योजनाओं की गारंटी और हाल ही दी गई 7 तरह की गारंटियों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने कई नेताओं को प्रभारी बनाया है। हालांकि इस बात का खुलासा अभी नहीं किया गया है कि यह गारंटी यात्रा कब और कहां से शुरू होगी। इस बारे में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का कहना है कि बहुत जल्द ही इसका प्रोग्राम जारी किया जाएगा। प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की ओर से जारी एक आदेश के मुताबिक इनमें विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी को उदयपुर जोन, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को अजमेर, पूर्व मंत्री हरीश चौधरी को जोधपुर, कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल को बीकानेर, पूर्व सांसद भंवर जितेंद्र सिंह को जयपुर, वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश को भरतपुर और कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया को अंता क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। इनके साथ ही एआईसीसी सचिव काजी निजामुद्दीन, वीरेंद्र सिंह राठौड़ और अमृता धवन को इन यात्राओं के को-आर्डिनेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने हाल ही गृहलक्ष्मी गारंटी के तहत परिवार की महिला मुखिया को सालाना 10,000 रुपए, प्रदेश के गौपालकों को संबल देने के लिए 2 रुपए प्रति किलो की दर से गोबर की सरकारी खरीद, सरकारी कॉलेजों में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को लेपटॉप दिए जाने, आंधी-तूफान जैसी प्राकृतिक आपदा से नुकसान होने पर 15 लाख रुपए तक के निःशुल्क बीमा की गारंटी, महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों की संख्या बढ़ाकर बच्चों को मुफ्त शिक्षा की गारंटी, प्रदेश के 1 करोड़ से अधिक परिवारों को सिर्फ 500 रुपए में गैस सिलेंडर और सरकारी कर्मचारियों को लिए ओल्ड पेंशन स्कीम का कानून बनाने की गारंटी दी है। इन्हीं गारंटियों को लेकर कांग्रेस चुनावी समर में उतर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress will launch Guarantee Yatra in Rajasthan, CP Joshi, Pilot and many other in-charges will be made
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, rajasthan assembly elections, congress, guarantee yatra, chief minister ashok gehlot, inflation relief camps, guarantees, all india congress committee, program release, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved