• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस की तिरंगा यात्रा सिर्फ ' टोटका ' - मदनलाल सैनी

Congress tiranga tour Totaka - Madan Lal Saini - Jaipur News in Hindi

जयपुर । स्वाधीनता दिवस को लेकर भाजपा हो या कांग्रेस पार्टी या अन्य राजनीतिक दल। सभी राजनेता और राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकाल रहे है। वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कांग्रेस पार्टी की तिरंगा यात्रा को सिर्फ 'टोटका' बताया है।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी तिरंगा यात्रा के नाम पर सिर्फ टोटका कर रही है। जब सवाल किया गया कि टोटका का मतलब क्या होता है, तो सैनी ने कहा कि टोटका का मतलब टोटका ही होता है और कुछ नहीं । उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस तिरंगा यात्रा की बात तो खूब कर रही है,लेकिन जब फतेहपुर में कांग्रेस विधायक की मौजूदगी में तिरंगा जलाकर अपमान किया गया, तब कहां गया था कांग्रेसियों का तिरंगा प्रेम।

वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सैनी ने यह भी साफ किया कि प्रजातंत्र में कोई भी कार्यकर्ता पार्टी से टिकट मांग सकता है। भाजपा में कोई भी विवाद नहीं और ना ही कोई झगड़ा है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि झगड़ा तो वह होता है, जो सड़क पर लड़ा जाए, या एक-दूसरे के कपड़े फाड़े जाए। या फिर झगड़ा खत्म करने को लेकर एक नेता को दूसरे नेता के गले मिलाया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में ही झगड़ा हो रहा है, जिसके चलते कांग्रेस सीएम पद का प्रत्याशी तय नहीं हो पा रहा है।
सैनी ने एबीपी न्यूज-सी वोटर के सर्वे को भी खारिज करते हुए कहा कि राजस्थान में भाजपा 200 में से 180 सीटें जीतने का टारगेट पूरा करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress tiranga tour Totaka - Madan Lal Saini
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp state president madan lal saini, madan lal saini, rajasthan bjp, jaipur bjp, jaipur news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved