• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता, डोटासरा बोले- भाजपा लोकतंत्र को कर रही कमजोर

Congress showed unity on Rajiv Gandhis birth anniversary, Dotasara said- BJP is weakening democracy - Jaipur News in Hindi

जयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा और स्वराज बचाओ रैली का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनकी दूरदर्शी नीतियों को याद किया। प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी और कंप्यूटर क्रांति की नींव रखी, जिससे भारत विश्व पटल पर आईटी हब के रूप में उभरा। 18 वर्ष की आयु के युवाओं को मताधिकार देना, पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करना और महिलाओं को स्थानीय शासन में आरक्षण देना उनके ऐतिहासिक निर्णय थे। नई शिक्षा नीति और संविधान संशोधनों के जरिए उन्होंने लोकतंत्र की जड़ों को गहरा किया। डोटासरा ने इस मौके पर भाजपा सरकार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य की पंचायती राज संस्थाओं का कार्यकाल पूरा हो चुका है लेकिन अब तक चुनाव घोषित नहीं किए गए हैं। यह संविधान और लोकतांत्रिक परंपराओं का सीधा उल्लंघन है। राजस्थान उच्च न्यायालय ने भी इस पर गंभीर टिप्पणी की है, लेकिन सरकार टालमटोल की नीति अपना रही है। डोटासरा ने आरोप लगाया कि भाजपा “पर्ची से शासन” चला रही है और हर निर्णय के लिए केंद्र के निर्देशों का इंतजार करती है।
उन्होंने ओबीसी आयोग की रिपोर्ट दबाने और आईएएस चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार राजनीतिक लाभ के लिए नियमों की अनदेखी कर रही है। आरक्षण लागू होने में हो रही देरी से हजारों युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है।
डोटासरा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है लेकिन कांग्रेस जनता की आवाज को दबने नहीं देगी और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress showed unity on Rajiv Gandhis birth anniversary, Dotasara said- BJP is weakening democracy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, former prime minister, rajiv gandhi, swaraj bachao rally, state congress president, govind singh dotasara, tikaram julie, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved