• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

कांग्रेस की संकल्प रैलियों से सीएम राजे की राजस्थान गौरव यात्रा का होगा मुकाबला

संजय सैनी

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 24 अगस्त से जोधपुर संभाग में राजस्थान गौरव यात्रा का दूसरा चरण शुरू करने वाली हैं। इस बार की यात्रा सीएम राजे के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होगी। इस बार उनके लिए कांग्रेस की संकल्प रैलियां परेशानी का कारण बन सकती हैं। दूसरा चैलेंज गौरव यात्रा का पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गढ़ जोधपुर संभाग से शुरू होना है। मेवाड़ में यात्रा के पहले चरण में राजे को अच्छा समर्थन मिला था। इस बार पहले जैसा समर्थन जुटाना भी उनके लिए सबसे बड़ा चैलेंज बना हुआ है। राजपूत-गुर्जर समाज की नाराजगी
राजपूत, गुर्जर समाज की नाराजगी सीएम के सामने दिक्कत खड़ी कर सकती है। प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति के मामले में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत पहले नाम प्रस्तावित करना और उसके बाद उसके बाद उन्हें प्रदेशाध्यक्ष बनने नहीं देने से राजपूत समाज का एक बड़ा वर्ग नाराज है। जाट पहले से ही कांग्रेस समर्थक माने जाते हैं। अशोक गहलोत की वजह से माली समाज का बड़ा तबका अभी भाजपा के साथ नहीं हो पाया है। मदनलाल सैनी भी जोधपुर के माली समाज के प्रबुद्ध लोगों को अपने साथ जोड़ नहीं पाए हैं। सीएम राजे के सामने एक बड़ी परेशानी गुर्जर समाज का विरोध करना है। सीएम की यात्रा से पहले सरकार ने गुर्जरों को मनाने की कोशिश की लेकिन उसमें सफल नहीं हो पाई । गुर्जर नेता किरोडी बैंसला ने खुद जोधपुर पहुंच कर बाकायदा प्रेस कान्फ्रेंस कर सभी संभागों में राजस्थान गौरव यात्रा का विरोध करने का एेलान कर दिया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress Rally will be the challange of Rajasthan Gaurav Yatra of CM Raje
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan, jaipur, jodhpur, rajasthan gaurav yatra, congress sankalp rally, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved