• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मोदी को घेरने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की होगी रैली - अशोक गहलोत

जयपुर । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जल्द राजस्थान में रैली होने जा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पत्रकारों को बताया कि कर्जमाफी को लेकर राजस्थान में किसानों में उत्साह माहौल है। प्रदेश में किसानों का कर्जा माफ करने के लिए प्रकिया शुरू भी हो गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान के साथ-साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कर्जमाफी की घोषणा कर दी गई है। यूपीए सरकार के वक्त भी किसानों का 72 हजार करोड़ का कर्जा माफ हुआ था। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जब साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये पंद्रह-बीस उद्योगपतियों का कर्जा माफ कर सकती है, तो किसानों का कर्जा माफ करने में मोदी सरकार पीछे क्यों हट रही है। उन्होंने कहा कि जब तक पीएम मोदी किसानों की कर्जमाफी की घोषणा नहीं करेंगे, तब तक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी यह मांग करते रहेंगे। राजस्थान में रैली के जरिये भी कांग्रेस अध्यक्ष यह मांग रखेंगे।
वहीं बीएसपी सुप्रीमो मायावती के समर्थन वापसी के बयान पर मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि दलितों पर कितने मुदकमे दर्ज है, और इनमें से कितने झूठे और कितने सही है, यह जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि जब कोई राजनीति में होता है और उसे अपने समर्थकों तब बात पहुंचाने के लिए इस तरह की बात करनी होती है। देश और प्रदेश में कानून का राज होना चाहिए। यह हमारा मानना है। उन्होंने कहा कि बीएसपी ने कांग्रेस को बिना शर्त बाहर से समर्थन दिया है, इसके लिए कांग्रेस पार्टी शुक्रगुजार है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश के अंदर भाजपा का राज नहीं है देश में सिर्फ और सिर्फ नरेंद्र मोदी और अमित शाह का राज है। सिर्फ दो लोग राज कर रहे है। देश में घृणा का माहौल है। हिंसा का माहौल है। किसान आत्महत्या कर रहे है। यह झुमले की सरकार है। आने वाले वक्त में याद की जाएगी। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाले खुद मुक्त हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress president Rahul Gandhi rally
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress president rahul gandhi, chief minister ashok gehlot, pm modi, rajasthan congress, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved