• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस पार्टी है आॅफलाइन, इसलिए अब ऑनलाइन सुझाव मांग रही है- डाॅ. सतीश पूनिया

Congress party is offline, so now is asking online suggestions - Jaipur News in Hindi

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इतने दिन आॅफ लाइन थी, अब वह आॅनलाइन होने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से जन घोषणा पत्र के लिए आॅनलाइन सुझाव मांगे जाने की चर्चा करते हुए पूनिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा की नकल करने का प्रयास करती है, लेकिन नकल में भी अक्ल की जरूरत होती है। कांग्रेस पार्टी भाजपा की नकल करते हुए ‘‘मेरा बूथ-मेरा गौरव’’ कार्यक्रम कर रही थी, लेकिन वह कार्यक्रम कांग्रेस के लिए ‘‘मेरा बूथ-मेरा जूत’’ बन गया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी स्वयं भ्रमित है और मुख्यमंत्री के नाम पर प्रदेश की जनता को भ्रमित कर रही है। किन्तु राजस्थान की जनता को पता है कि राहुल गाँधी की पसन्द क्या है। लेकिन अपनी पसन्द जाहिर करने से राहुल गाँधी घबराते है। कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री पद के लिए अशोक गहलोत व सचिन पायलट में तो मतभेद चल ही रहे थे, अब रामेश्वर डूडी भी इस रेस में शामिल हो गये है।
डाॅ. पूनिया ने कहा कि प्रदेश के साढ़े चार करोड़ मतदाताओं में से लगभग 2 करोड़ मतदाता प्रदेश की भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए है। भामाशाह योजना ने 75 लाख से अधिक लोगों को राहत दी है।
उन्होंने बूथ महासम्पर्क अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के 51 हजार से अधिक बूथों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अभियान की शुरूआत प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने जयपुर के आराध्य देव गोविन्ददेवजी मन्दिर में पूजा-अर्चना कर की। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने झालावाड़ में, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर में गृह मंत्री गुलाबचन्द कटारिया ने उदयपुर में बूथ महासम्पर्क अभियान के तहत जनसम्पर्क किया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress party is offline, so now is asking online suggestions
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhartiya janta party state spokesperson, dr satish poonia, rajasthan bjp, rajasthan bjp news, chief minister vasundhara raje, central human resource development minister prakash javadekar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved