• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन ला सकती है कांग्रेस

Congress may file breach of privilege motion against Civil Lines MLA Gopal Sharma - Jaipur News in Hindi

विधानसभा संवाददाता. जयपुर सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा के खिलाफ कांग्रेस विधानसभा में उनके अमर्यादित व्यवहार को लेकर विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव ला सकती है। इससे पहले कांग्रेस विधायक दल की ओर से विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी को एक शिकायत भी दी है। इसमें कहा गया है कि मंगलवार को सदन में विधायक गोपाल शर्मा का व्यवहार काफी अमर्यादित रहा है।
जब नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली प्रश्नकाल के दौरान सदन में अपनी बात रख रहे थे, तब विधायक गोपाल शर्मा आवेश में वैल की तरफ आने लगे। स्पीकर देवनानी के बार-बार टोकने के बावजूद वे नहीं रुके। इस पर स्पीकर को मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग को निर्देशित करना पड़ा कि वे सत्तापक्ष के विधायक को सदन में आने से रोंके। शिकायत में स्पीकर वासुदेव देवनानी से अनुरोध किया गया है कि वे विधानसभा के कैमरे देखने के बाद विधायक गोपाल शर्मा के व्यवहार के बारे में उचित निर्णय लें।
सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मीडिया को बताया कि उन्होंने विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने की पूरी तैयारी कर ली है। लेकिन, इससे पहले वे शिकायत पर स्पीकर वासुदेव देवनानी के निर्णय का इंतजार करेंगे। उन्होंने कहा कि विधायक गोपाल शर्मा का व्यवहार बहुत ही अमर्यादित था। सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद वे जिस तरह से वैल में आकर कांग्रेस विधायकों पर उत्तेजित हुए उसमें कुछ भी हो सकता था। हालांकि थोड़ी धक्का-मुक्की तो हो ही गई थी। सत्तापक्ष के विधायकों ने ही गोपाल शर्मा को रोका।
गौ-माता को लेकर हुआ सदन में हंगामाः राज्य विधानसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान उस समय जबरदस्त हंगामा हो गया जब हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य के सवाल कि राज्य सरकार गौ माता को राज्य माता का दर्जा देना चाहती है, अथवा नहीं। कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत इस सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि मंत्री के जवाब से ना तो संबंधित विधायक संतुष्ट हैं और ना ही आसन। इसी दौरान जूली ने आरोप लगाया कि सरकार गौ-माता के नाम पर वोट लेती है, गौ भक्त होने का दावा करती है। फिर भी गौ हत्याएं हो रही है, सरकार दोषियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है।
हिंगोनिया गौशाला में गाय का सिर काटने का मामलाः जूली ने आरोप लगाया कि हाल ही जयपुर की हिंगोनिया गौशाला में एक गाय का सिर काटकर टांग दिया गया। इसमें भी भाजपा के एक कार्यकर्ता का नाम सामने आ रहा है। इतना कहते ही सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा भड़क गए और आवेश में वैल की ओर आने लगे। उन्हें वैल में आते देख कांग्रेस के विधायकों ने भी पोस्टर लहराते हुए विरोध करना शुरू कर दिया। नारेबाजी और हंगामे के बीच स्पीकर वासुदेव देवनानी को सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress may file breach of privilege motion against Civil Lines MLA Gopal Sharma
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, rajasthan assembly, gopal sharma, breach of privilege, congress party, vasudev devnani, unruly behavior, political controversy, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved