नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निवास पर कांग्रेस शासित पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मुलाकात खत्म हो गई है। मुलाकात के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पत्रकारों को बताया कि यह एक अच्छी बैठक थी, हमने लगभग 2 घंटे तक बातचीत की, हमने उन्हें अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं की भावनाओं से अवगत कराया। हमें उम्मीद है कि वह हमारे विचारों पर ध्यान देंगे और सही काम करेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हमारी बातों को बहुत गौर से सुना है। राहुल गांधीजी जैसा चाहेंगे वो फैसला करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने बताया कि चुनाव में हार-जीत होती रहती है। हम सभी ने अपनी बातें दिल से कही है। हमें उम्मीद है कि वो हमारी बातों पर गौर करेंगे।
मुख्यमंत्री गहलोत ने अागे कहा कि दूसरों ने देशभक्ति के नाम पर देश को गुमराह किया। मोदीजी ने सेना के पीछे छिपकर राजनीति की, धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह किया। उन्होंने विकास, अर्थव्यवस्था और रोजगार के बारे में बात नहीं की।
इस बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ,
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी आदि थे। राहुल गांधी के अपने पद से त्यागपत्र देने की घोषणा के बाद एक साथ इन मुख्यमंत्रियों की यह पहली मुलाकात थी।
हांगकांग, सिंगापुर ने दी चेतावनी, MDH और एवरेस्ट मसालों में 'कैंसर पैदा करने वाले' तत्व
जेल दिल्ली सरकार के अधीन, फिर केजरीवाल को क्यों नहीं मिल रही दवा? : भाजपा
UP बोर्ड के नतीजे जारी, 10वीं में 89.55 और 12वीं में 82.60 प्रतिशत परिणाम
Daily Horoscope