जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने जालोर एवं जयपुर देहात में कार्यकारी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सत्येंद्र सिंह राघव ने बताया कि जालोर में पूर्व सांसद पारसाराम मेघवाल तथा जयपुर देहात में अशोक तंवर व संदीप सिंह चौधरी को कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि जालोर जिलाध्यक्ष डॉ. समरजीत सिंह व जयपुर देहात जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, भाजपा से तोड़ा गठबंधन
बिहार को वापस जंगल राज में ढकेलने का प्रयास कर रहे हैं नीतीश कुमार : अश्विनी चौबे
शिंदे कैबिनेट विस्तार में 18 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई, देखें तस्वीरें
Daily Horoscope