जयपुर । राज्य निर्वाचन आयोग ने यह आंकड़ा जारी कर दिया है कि किस पार्टी को कितने मत मिले और कितने प्रतिशत मत मिले। साथ ही यह भी आंकड़ा जारी किया है नोटा का प्रयोग कितने मतदाताओं ने किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आंकड़ा देखने पर यह साफ पता चल रहा है कि निर्दलियों और बीएसपी के विधायकों ने कांग्रेस और भाजपा का खेल बिगाड़ा और अपनी मजबूत स्थिति बताई। साथ ही नोटा का प्रयोग प्रदेश 1.3 फीसदी मतदाताओं ने किया। नोटा पर 4 लाख 67 हजार 781 मतदाताओं ने अपना मत दिया। वहीं कांग्रेस पार्टी को कुल 39.3 फीसदी मत मिले। राजस्थान के 1 करोड़ 39 लाख 35 हजार 201 मतदाताओं ने कांग्रेस को अपना वोट दिया।
जबकि भाजपा को 38.8 फीसदी मत मिले। भाजपा को 1 करोड़ 37 लाख 57 हाजर 502 मत मिले। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों को 9.5 फीसदी मत मिले। जबकि बीएसपी को 4 फीसदी मत मिले। आपको बता दे कि प्रदेश में कुल 74.69 फीसदी मतदान हुआ था।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope