• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

शिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने को लेकर प्रतिबद्ध- डॉ. सुभाष गर्ग

जयपुर। प्रदेश के सूचना एव जनसंपर्क, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा तकनीकी व संस्कृत शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष गर्ग ने कहा कि राज्य सरकार तकनीकी कुशल, प्रशिक्षित व उच्च शिक्षित युवाओं को रोजगार या स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने को लेकर प्रतिबद्ध है। कार्पोरेट क्षेत्र के लोग अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए आपसी सामंजस्य से काम करे तो इस लक्ष्य को प्राप्त करना और भी आसान होगा। तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष गर्ग शुक्रवार को यहां होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित राजस्थान स्किल एण्ड एच आर कॉनक्लेव 2019 के 12 वें संस्करण में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्राइवेट सेक्टर, पब्लिक सेक्टर एवं गवर्नमेंट सेक्टर तीनों क्षेत्र समन्वय स्थापित कर कार्य करें ताकि मानव संसाधन विकास के अनुकूलतम उपयोग द्वारा उद्यमिता व रोजगार सुलभ हो। राजस्थान की अर्थव्यवस्था और सुदृढ़ हो तथा प्रदेशवासियों को अधिक से अधिक रोजगार मिले इस दिशा में हमें मिलकर आगे बढ़ना होगा।
मंत्री डॉ गर्ग ने विश्वास जताया कि ऎसे आयोजन निश्चित रूप से रोजगार एवं कौशल विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। कार्यक्रम के दौरान हाल ही में पुलवामा जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए जवानों को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
प्रदेश के उच्च व तकनीकी शिक्षा सचिव वैभव गालरिया के कहा कि, वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व की शीर्ष 10 अर्थव्यवस्थाओं में शुमार है और पीडब्ल्यूसी रिपोर्ट के मुताबिक भारत जल्द ही शीर्ष 5 अर्थव्यवस्था में अपनी जगह बना लेगा। लेकिन एक तथ्य यह भी है कि अभी भी हमारी अर्थव्यवस्था अमेरिकी अर्थव्यवस्था का 8वां हिस्सा है तथा चीनी अर्थव्यवस्था का 5वां हिस्सा है। अक्सर यह कहा जाता है कि 21वीं सदी में एशिया विशेषकर भारत और चीन विकास की गाथा लिखेगा। हमें अब मात्रा में मानव संसाधन का लाभ मिल रहा है लेकिन कुशलता निर्माण के अभाव में हमारी अर्थव्यवस्था पर भार भी बन सकते है।
इंजीनियरिंग काॅलेज का उदाहरण हम ले, तो पायेंगे कि इंजीनियरिंग उर्तीण छात्रों के पास डिग्री तो होती है लेकिन उनमें आवश्यक योग्यता और कुशलता का अभाव होता है, इसलिये हमें इस सिस्टम में बदलाव लाने की आवश्यकता है। इसी संबंध में हम यह पता लगा रहे है कि संस्थानों में जो पढ़ाया जा रहा है उनका वास्तविक उपयोग बाहरी जीवन में कितना हो रहा है तथा क्या पढ़ाया जाना आवश्यक है। साथ ही हम एक ऐसे फेलीसिटेशन सेंटर की स्थापना के लिये कार्य कर रहे जिसमें इंजीनियरिंग संस्थानों में पढ़ रहे बच्चों संबंधित डाटा और उद्योगों की जरूरतों संबंधी डाटा को एकत्र कर अध्ययन किया जायेगा जिससे की मांग-पूर्ति अंतर तथा क्वालिटी के सुधार संबंध में कार्य किया जा सके।
श्रम व कौशल विकास सचिव नवीन जैन ने कहा कि, अब समय बंद दरवाजों का नहीं है, समय है दूसरे क्षेत्रों की अच्छाइयों को समझने और ग्रहण करने का। सरकारी क्षेत्र को भी निजी क्षेत्रों में कई सुधारों को अपनाने की आवश्यकता है। वर्तमान में काॅलेज एजुकेशन सिस्टम से बहुसंख्यक डिग्रीधारी युवा निकल रहे है जिनमें कुशलता का अभाव है, हमें इसमें अमूलचूल बदलाव की दरकार है। इसमें अध्ययन-ज्ञान-रोजगारपरकता का समावेश किया जाना है। आज नवीन तकनीकों, आर्टिफिशीयल इंटेलीजेंस, रोबोटिक्स आदि की बातें हो रही है लेकिन ध्यान रखिये मशीनी युग में नौकरियां भी उन्हें मिलेगी जो इसके लिये तैयार होगें। अतः हमें परिस्थितियों के अनुरूप निर्णय लेने होगें।
आरएसएलडीसी के प्रबंधक निदेशक नागिक्या गोहेन ने बताया कि, हमारे देश में प्रचुर मात्रा में मानव संसाधन की मौजूदगी है। हांलाकि यह तथ्य भी इतना ही महत्वपूर्ण है कि अभी हम इस संसाधन की पूरी क्षमता का आवश्यक कुशलता और प्रशिक्षण के अभाव में उचित उपयोग नही ले पाये है। उन्होने यह भी कहा कि पिछले कुछ सालों में एक तरह से मानव संसाधन को कौशल विकास से जोड़ा गया है लेकिन फिर भी उद्योगों कि मांग को पूरा करने में सफल नहीं रहे है। अतः हमें इसके मूल अर्थात् शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की आवश्यकता है। कौशल विकास और शिक्षा से छात्रों को अवगत कराने के लिये विधार्थियों को ऐसा मंच प्रदान करना समय की मांग है जहां मानव संसाधन विकास मंत्रायल तथा कौशल विकास मंत्रालय मिलकर ऐसी प्रक्रिया स्थापित करें जहां नियमित स्कूली शिक्षा के साथ-साथ उद्योगों की मांग के मुताबिक वोकेशन्ल ट्रेनिंग भी दी जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Committed to provide employment opportunities to educated youth
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: minister of state dr subhash garg, rajasthan news, rajasthan hindi news, jaipur hindi news, rsldc managing director nagakya gohain, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved